दगडूशेठ गणपति परिसर में अथर्वशीर्ष पाठ करती 35 हजार महिलाएं 
महाराष्ट्र

हजारों महिलाओं के अथर्वशीर्ष पाठ से गूंज उठा दगडूशेठ गणपति परिसर, इंडिया स्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

पुणे में ऋषिपंचमी के अवसर पर श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति के सामने करीब 35 हजार महिलाओं ने एकत्रित होकर अथर्वशीर्ष का पाठ किया। समारोह के दौरान महिलाओं के पाठ से माहौल ऊर्जा से भर गया।

रीना पंवार

पुणे : शहर में गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। हर तरफ 'गणपति बप्पा मोरया' की गूंज सुनाई दे रही है। गणेश मंडलों की सजावट से शहर रोशन हो गया है। पंडालों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। इस अवसर पर आज श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति के सामने करीब 35 हजार महिलाओं ने एकत्रित होकर अथर्वशीर्ष का पाठ किया। ऋषि पंचमी के अवसर पर आयोजित इस समारोह में महिलाओं के पाठ से माहौल ऊर्जा से भर गया।

इस गतिविधि के लिए महिलाएं रात एक बजे से ही यहां पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित होने लगीं थी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गणेश जी का नाम लेकर अथर्वशीर्ष का पाठ किया और नारी शक्ति को जागृत किया।

कार्यक्रम में कई गणमान्य रहे मौजूद

श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपती ट्रस्ट, सुवर्णयुग तरुण मंडल द्वारा उत्सव मंडप के सामने 132वें वर्ष में अथर्वशीर्ष पाठ समारोह के अवसर पर कई माननीय लोग मौजूद रहे। इनमें वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अरुणा ढेरे, वृषाली श्रीकांत शिंदे, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महेश सूर्यवंशी, सुवर्णयुग तरूण मंडल के अध्यक्ष प्रकाश चव्हाण, प्रोफेसर गौरी कुलकर्णी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पाठ इंडिया स्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

महिलाओं द्वारा शंखनाद कर समारोह प्रारंभ हुआ। फिर मन को शांत करने वाले ओंकार जप, गणेश जागर गीत और मुख्य अथर्वशीर्ष का जाप करके भगवान गणराया को प्रणाम किया। गणेश जी का नाम जपते समय हर महिला के चेहरे पर उत्साह झलक रहा था। इस मौके पर इंडिया स्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड ने महिलाओं के अथर्वशीर्ष पाठ को रिकॉर्ड में दर्ज किया। दीपक हरके ने ट्रस्ट को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

इस कार्यक्रम के लिए दगडूशेठ के उत्सव मंडप से लेकर नाना वाडा तक महिलाएं अथर्वशीर्ष का जाप करने के लिए उमड़ पड़ी। भक्ति भाव से सराबोर यह कार्यकर्म आरती के साथ संपन्न हुआ। इस गतिविधि में पुणे, मुंबई, लातूर, कोल्हापुर, नासिक और महाराष्ट्र सहित विभिन्न स्थानों से महिलाओं ने भाग लिया। यह पहल का 39वां वर्ष था।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान