यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

समय रैना के शो पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने बोली ऐसी बात कि इंटरनेट पर मच गया बवाल, CM फडणवीस बोले- होगा एक्शन

इंडियाज गॉट लैटेंट में पहुंचे मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कार्यक्रम अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में इलाहाबादिया के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है...

आकाश मसने

मुंबई: समय रैना का शो "India's Got Latent" इन दिनों विवादों के घेरे में है। उनके लेटेस्ट एपिसोड की एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा कंटेस्टेंट से सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच वो कंटस्टेंट से कुछ ऐसा पूछ लेते हैं, जिसे हम अपने इस आर्टिकल में नहीं लिख सकते। क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तीनों को खूब लताड़ लगाई। इतना ही नहीं, कुछ ने तो मिनिस्टरी ऑफ कल्चर से इन तीनों के खिलाफ एक्शन लेने की भी मांग की।

इंडियाज गॉट लैटेंट में पहुंचे मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कार्यक्रम अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में शिकायत दर्ज हो गई है। साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो इंडियाज गॉट लैटेंट के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शो में कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है और पत्र में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

वीडियो चौंकाने वाला है

राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व प्रमुख और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि "वीडियो बहुत ही चौंकाने वाला है और मुझे लगता है कि चाहे महिला हो या पुरुष, इस तरह का मज़ाक समाज में कभी स्वीकार नहीं किया जाता। एक मां या महिला के शरीर के बारे में मज़ाक करना अच्छा नहीं लगता और कहीं न कहीं यह दर्शाता है कि आज का युवा नैतिक रूप से किस हद तक गिर गया है।

सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि मुझे लगता है कि इस तरह के मज़ाक उन लोगों को प्रभावित करते हैं जो इसी तरह के रचनात्मक कामों में लगे हुए हैं। मैंने अभी उस वीडियो को राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष को कार्रवाई करने के लिए भेजा है।

उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए: सीएम फडणवीस

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर उठे विवाद पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि "मुझे इसके बारे में पता चला है। मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है। चीजों को गलत तरीके से कहा और पेश किया गया है। सभी को बोलने की स्वतंत्रता है लेकिन हमारी स्वतंत्रता तब समाप्त हो जाती है जब हम दूसरों की स्वतंत्रता का अतिक्रमण करते हैं। हमारे समाज में हमने कुछ नियम बनाए हैं, अगर कोई उनका उल्लंघन करता है तो यह बिल्कुल गलत है और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।"

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध