File Photo 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कंपनी के प्रबंधक पर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

दामिनी सिंह

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले में 15 फरवरी को एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ निरीक्षक किशोर शिरसात ने कहा कि सुरेंद्र मौर्य नामक व्यक्ति पर लोहे के डंडों से हमला किया गया था। 

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद अपराध शाखा इकाई-3 ने आरोपियों से पूछताछ की। अधिकारी ने बताया कि चार आरोपियों को शुक्रवार को पकड़ा गया था। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मौर्य एक कंपनी में मैनेजर हैं और उन्होंने (आरोपियों ने) इस कंपनी में फर्नीचर की आपूर्ति का ठेका गंवा दिया था। 

जिसके कारण उनपर हमला हुआ। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी का मानना ​​था कि करार रद्द होने में मौर्य की भी कुछ भूमिका थी। अधिकारी ने कहा कि मानपाड़ा पुलिस मामले की आगे जांच करेगी। (एजेंसी) 

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस