सीएम फडणवीस समीक्षा बैठक (photo credit, social media) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर CM फडणवीस ने की समीक्षा बैठक, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

महाराष्ट्र के पुणे, सातारा, सोलापुर, रायगढ़, मुंबई और एमएमआर क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई है। सीएम फडणवीस ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये।

सोनाली चावरे

मुंबई: राज्य में भारी वर्षा से उत्पन्न स्थिति की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार समीक्षा कर रहे हैं। इस परिस्थिति में नागरिकों को तत्काल सहायता देने के लिए उन्होंने पूरे प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। जिन स्थानों पर नुकसान हुआ है, वहां तुरंत पंचनामा (नुकसान का आकलन) करने के आदेश भी उन्होंने दिए हैं। मुख्यमंत्री राज्य के मुख्य सचिव और आपदा प्रबंधन कक्ष के साथ लगातार संपर्क में हैं।

बाढ़ में फंसे 7 लोगों को बचाया गया

इस बीच राज्य में बारिश की स्थिति की जानकारी विभिन्न एजेंसियों द्वारा मुख्यमंत्री को दी गई। राज्य के पुणे, सातारा, सोलापुर, रायगढ़, मुंबई और एमएमआर क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा हुई है। दौंड में 117 मिमी, बारामती में 104.75 मिमी, इंदापुर में 63.25 मिमी बारिश हुई है। बारामती में 25 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है और बाढ़ में फंसे 7 लोगों को बचाया गया है। 70 से 80 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। मोबाइल सेवा कल बाधित थी, जो अब सामान्य हो रही है। इंदापुर में 2 लोगों को बाढ़ की स्थिति से बाहर निकाला गया है।

रायगढ़ किले तक का रास्ता भारी बारिश के कारण बंद

फलटन में 163.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहां एनडीआरएफ की एक टीम तैनात है। दूधेबावी गांव के पास 30 नागरिक फंसे थे, जिन्हें निवास और भोजन की सुविधा दी गई है। सोलापुर में 67.75 मिमी वर्षा हुई है। मालशिरस तालुका में 6 लोग बाढ़ में फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पंढरपुर में भीमा नदी के किनारे 3 लोग फंसे हुए हैं, जिनका बचाव कार्य जारी है। रायगढ़ में एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मृत्यु हुई है, जबकि महाड से रायगढ़ किले तक का रास्ता भारी बारिश के कारण बंद कर दिया गया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा