SNDT यूनिवर्सिटी सोर्स: सोशल मीडिया
छत्रपति संभाजीनगर

SNDT विश्वविद्यालय करेगा सूखाग्रस्त इलाके की छात्राओं की फीस माफ? कुलसचिव से की मांग

SNDT University Exam Fee Waiver: महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों की छात्राओं की 100% परीक्षा फीस माफ करने के लिए SNDT यूनिवर्सिटी के व्यवस्थापन परिषद सदस्य ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा है।

शफीउल्ला हुसैनी, आकाश मसने

Maharashtra Drought Affected Area Girls Exam Fee Waiver: महाराष्ट्र सरकार ने खरीफ 2026 सीजन के दौरान बारिश की कमी और सूखे से जुड़े अन्य मानदंडों के आधार पर 'ट्रिगर-1' लागू होने के बाद, राज्य भर के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित किया गया है। इस बीच सूखाग्रस्त क्षेत्रों की छात्राओं की चालू शैक्षणिक सत्र की परीक्षा फीस 100 प्रतिशत माफ करने की मांग उठ रही है।

इस संबंध में एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय छत्रपति संभाजीनगर के व्यवस्थापन परिषद सदस्य डॉ. साईनाथ बनसोडे ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विलास नांदवाडेकर को निवेदन सौंपा।

किसान परिवारों पर आर्थिक बोझ और शिक्षा का संकट

एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव से निवेदन में कहा गया है कि राज्य के अनेक क्षेत्रों में सूखे जैसी गंभीर स्थिति के कारण किसान, मजदूर और ग्रामीण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में परिवारों के लिए छात्राओं की शिक्षा का खर्च उठाना कठिन हो गया है। परीक्षा शुल्क भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ बन रहा है।

वित्तीय तंगी से न रुके किसी भी छात्रा की पढ़ाई

डॉ. साईनाथ बनसोडे ने कहा कि केवल आर्थिक कठिनाई के कारण किसी छात्रा को परीक्षा देने या उच्च शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए। विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी है कि संकट की इस घड़ी में छात्राओं को आवश्यक राहत प्रदान करे।

यूनिवर्सिटी से तत्काल और सकारात्मक निर्णय की उम्मीद

डॉ. बनसोडे ने मांग की कि सूखाग्रस्त क्षेत्रों में रहने वाली सभी छात्राओं की परीक्षा फीस पूरी तरह माफ की जाए, ताकि उनकी शिक्षा और परीक्षा प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी रह सके। उन्होंने कुलसचिव से इस मांग पर तत्काल और सहानुभूतिपूर्वक विचार कर छात्राओं के हित में सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की।

10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा फीस माफी का ऐलान

बता दें कि सूखे की स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा फीस माफ करने का ऐलान किया।

बोर्ड ने सभी डिविजनल बोर्ड्स को स्पष्ट किया है कि फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित होने वाली सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (कक्षा 10) और हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (कक्षा 12) परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म प्रभावित तालुकाओं के छात्रों से बिना कोई परीक्षा शुल्क लिए स्वीकार किए जाएं।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह