वालूज की सोडेक्सो कैंटीन का खाद्य लाइसेंस निलंबित सोर्स: सोशल मीडिया
छत्रपति संभाजीनगर

संभाजीनगर में खाना बनाने की जगह गंदगी, कच्चे-पके भोजन को साथ रखने का आरोप; वालूज की कैंटीन पर FDA की कार्रवाई

Sambhajinagr Sodexo Canteen License Suspended:संभाजीनगर के वालूज में सोडेक्सो कैंटीन के औचक निरीक्षण में 106 में से सिर्फ 44 अंक मिले। गंदगी, खराब फ्रिज समेत कई खामियों पर FDA ने लाइसेंस निलंबित किया।

मनीषा बोंदरे

Sambhajinagr Food License Suspended FDA Inspection: छत्रपति संभाजीनगर के वालूज औद्योगिक क्षेत्र स्थित सोडेक्सो इंडिया सर्विसेज की कैंटीन का खाद्य व्यवसाय लाइसेंस खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निरीक्षण में कैंटीन को 106 में से सिर्फ 44 अंक मिले और स्वच्छता व खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर कमियां सामने आईं।

106 में से मिले सिर्फ 44 अंक

छत्रपति संभाजीनगर के वालूज औद्योगिक क्षेत्र स्थित सोडेक्सो इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की कैंटीन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कार्रवाई की है। यह कैंटीन गुडईयर साउथ एशिया टायर्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में संचालित होती है। सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कैंटीन का खाद्य व्यवसाय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विधायक प्रशांत बंब द्वारा कैंटीन में अनियमितताओं की जांच के लिए पत्र दिए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रज्ञा प्रमोद सुरसे ने 30 सितंबर 2026 को कैंटीन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैंटीन को निर्धारित 106 में से केवल 44 अंक मिले।

भोजन की जगहों पर मिली गंदगी

निरीक्षण में गर्म और ठंडे भोजन के लिए आवश्यक तापमान नियंत्रण की उचित व्यवस्था नहीं मिली। भोजन तैयार करने, सब्जियां काटने और भोजन परोसने वाले स्थानों पर अत्यधिक गंदगी पाई गई।

कैंटीन के फर्श की कुछ टाइलें टूटी हुई थीं और वहां पानी जमा था। गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था भी अस्वच्छ पाई गई। भोजन रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा रेफ्रिजरेटर जंग लगा और क्षतिग्रस्त मिला।

कच्चे-पके भोजन को साथ रखने पर सवाल

निरीक्षण के दौरान कच्चे और पके भोजन के साथ-साथ शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को एक साथ रखने की स्थिति भी सामने आई। इससे खाद्य पदार्थों के दूषित होने का खतरा बताया गया।

इसके अलावा कैंटीन परिसर में मकड़ी के जाले मिले। कीट नियंत्रण से संबंधित आवश्यक अभिलेख भी उपलब्ध नहीं थे। खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाले तेल की गुणवत्ता की नियमित जांच नहीं किए जाने की बात भी निरीक्षण में सामने आई।

कर्मचारियों के दस्तावेज भी अधूरे

खाद्य पदार्थों को संभालने वाले कर्मचारियों के चिकित्सकीय परीक्षण और टीकाकरण से संबंधित प्रमाणपत्र भी नियमानुसार उपलब्ध नहीं पाए गए। प्रशासन ने इन सभी कमियों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य व्यवसाय लाइसेंस निलंबित किया है।

कमियां दूर करने के बाद होगा दोबारा निरीक्षण

FDA ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32(3) के तहत लाइसेंस निलंबित किया है। प्रशासन ने कैंटीन संचालक को सभी कमियां दूर कर उनका प्रमाण प्रस्तुत करने वाली अनुपालन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

अनुपालन रिपोर्ट मिलने के बाद कैंटीन का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही खाद्य व्यवसाय लाइसेंस बहाल करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट