सूखा प्रभावित किसानों की मदद करें शिवसैनिक: प्रदीप जायसवाल का आह्वान सोर्स: सोशल मीडिया
छत्रपति संभाजीनगर

संभाजीनगर में किसानों का सहारा शिवसैनिक: प्रदीप जायसवाल की अपील; त्योहारों से पहले घर-घर पहुंचेगा राशन-कपड़ा

Chhatrapati Sambhajinagar Drought Affected Farmers Relief 2026: विधायक प्रदीप जायसवाल ने शिवसैनिकों से सूखा प्रभावित किसान परिवारो की मदद करने और त्योहारों से पहले राशन, कपड़े पहुंचाने का आह्वान किया।

शफीउल्ला हुसैनी, मनीषा बोंदरे

Chhatrapati Sambhajinagar Pradeep Jaiswal Shiv Sena Drought: छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना विधायक प्रदीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से सूखा प्रभावित किसानों और उनके परिवारों की मदद के लिए गांव-गांव पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने त्योहारों से पहले जरूरतमंद परिवारों को राशन, कपड़े और शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की तैयारी करने को कहा।

किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहें

छत्रपति संभाजीनगर में बारिश की अनिश्चितता और फसल प्रभावित होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बनी हुई है। इसी पृष्ठभूमि में औरंगाबाद मध्य के शिवसेना विधायक प्रदीप जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संकटग्रस्त किसान परिवारों की मदद के लिए गांव-गांव पहुंचने का आह्वान किया।

शहर पदाधिकारियों की बैठक में जायसवाल ने कहा कि किसान पूरे साल समाज के लिए अन्न और सब्जियों की व्यवस्था करता है, लेकिन आज कई किसान परिवार अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे समय में सामाजिक स्तर पर भी उनकी मदद करना जरूरी है।

सरकार की सहायता तक तत्काल सहयोग

जायसवाल ने कहा कि सरकार ने राज्य के 265 तहसीलों में सूखा घोषित कर राहत उपाय शुरू किए हैं। छत्रपति संभाजीनगर जिले की सभी नौ तहसीलें भी सूखा प्रभावित सूची में शामिल हैं। सरकारी उपायों में फसल ऋण पुनर्गठन, कृषि ऋण वसूली में राहत, भूमि राजस्व में रियायत और कृषि पंपों के बिजली बिल में राहत जैसे प्रावधान शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी सहायता की प्रक्रिया में समय लग सकता है। इसलिए तब तक जरूरतमंद किसान परिवारों को स्थानीय स्तर पर तत्काल सहयोग उपलब्ध कराने की जरूरत है।

त्योहारों से पहले मदद पहुंचाने की तैयारी

आगामी नवरात्र, दशहरा-दीपावली को देखते हुए जरूरतमंद किसान परिवारों तक सहायता पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत कपड़े, किराना सामग्री और बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की तैयारी है।

जायसवाल के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करने और उनकी जरूरतों की जानकारी लेने पर सहमति जताई।

महिला और युवा कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी

छत्रपति संभाजीनगर बैठक में महिला आघाड़ी और युवा संगठन के कार्यकर्ताओं से भी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। महिला कार्यकर्ताओं से ग्रामीण महिलाओं की समस्याओं को समझकर सहायता करने, जबकि युवा कार्यकर्ताओं से विद्यार्थियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों में सहयोग करने को कहा गया।

प्रदीप जायसवाल ने शिवसैनिकों से किसानों को उपलब्ध सरकारी योजनाओं और आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं में भी मदद करने का आह्वान किया।

बैठक में शहर प्रमुख विश्वनाथ राजपूत, मनपा दल नेता किशोर नागरे, नगरसेवक ऋषिकेश जायसवाल, चंद्रकांत इंगले, रूपचंद वाघमारे, संतोष बड़े, प्रतिभा जगताप, शारदा घुले, सुषमा यादगिरे, किरण शर्मा और स्मिता जोशी सहित शिवसेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?