मनोज जरांगे (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

तीन महीने में मांगें पूरी करो, अन्यथा पाटोदा से मुंबई तक... मनोज जरांगे का सरकार को फिर अल्टीमेटम

Manoj Jarange Protest: मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने सरकार को तीन महीने का समय देते हुए मांगें पूरी करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पाटोदा आंदोलन स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Patoda To Mumbai Protest: मराठा समाज की मांगों पर सरकार को दिए गए तीन महीने के समय का सदुपयोग कर ठोस निर्णय लेना होगा। इस अवधि में मांगें पूरी नहीं हुईं तो पाटोदा से फिर आंदोलन शुरू कर उसे मुंबई तक ले जाया जाएगा। मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने सोमवार को सरकार को यह स्पष्ट चेतावनी दी।

मिशन 3.0 शुरू करने की नौबत न लाएं: जरांगे

शहर के निजी अस्पताल में उपचार करा रहे जरांगे ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पाटोदा का आंदोलन स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं। सरकार ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है, इसलिए तीन महीने की मोहलत दी गई है। इस दौरान ठोस निर्णय नहीं हुआ तो फिर निर्णायक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

सरकार अपना वादा निभाए

जरांगे ने कहा कि सरकार को अन्य विषयों में समय गंवाने के बजाय मराठा समाज की मांगों पर निर्णय लेना चाहिए। कुणबी अभिलेखों के आधार पर प्रमाणपत्र देने की प्रक्रिया गांव-गांव तक तेज की जाए। लंबित वैधता प्रमाणपत्रों को रोका न जाए। सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग के आरक्षण सहित अन्य मांगों पर सरकार अपना वादा निभाए।

बलिदानी परिवारों को नौकरी

आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों के परिवारों को आर्थिक सहायता और नौकरी देने की मांग उन्होंने की। नियुक्ति में ‘अनुकंपा’ शब्द बाधा बन रहा हो तो इसे हटाकर विशेष मामले के रूप में नौकरी दी जाए। पुत्र न होने वाले परिवारों में बेटी को भी नियुक्ति देने पर विचार किया जाए।

जरांगे ने दावा किया कि उन्हें बदनाम और अकेला करने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे शांत हैं और कुछ मामलों की जानकारी जुटा रहे हैं। प्रमाण मिलने के बाद उन्हें समाज के सामने रखा जाएगा। उन्होंने मौजूदा स्थिति को ‘तूफान से पहले की शांति’ बताया।

पुलिस के हत्थे चढ़े राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर हमले के मुख्य आरोपी, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने से समाजवादी पार्टी को फायदा या घाटा? 5 प्वॉइंट में जानें

छठ पूजा के नहाय-खाय पर दीघा घाट पहुंचे नितिन नबीन, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, साझा की बचपन की यादें

Chhath Puja 2026: छठ पूजा पर दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर जाने से बचें

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों की गोलीबारी में कुकी महिला की मौत, 2 घायल; 48 घंटे बंद का ऐलान