हर्सूल में अवैध प्लॉटिंग  (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

Sambhajinagar: हर्सूल में अवैध प्लॉटिंग पर मनपा का बड़ा प्रहार, 680 से ज्यादा प्लॉटों के निशान मिटाए

Harsul Illegal Plotting Encroachment Action: छत्रपति संभाजीनगर के हर्सूल में मनपा ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। करीब 8 एकड़ क्षेत्र में 680 से ज्यादा प्लॉटों के निशान जेसीबी से मिटाए।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar: हर्सूल क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ महानगरपालिका ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को बड़ी कार्रवाई की। पिछले करीब दो सप्ताह से लगातार चल रहे अभियान के तहत मनपा ने गट क्रमांक 275 और 61 में करीब आठ एकड़ क्षेत्र में की गई अनधिकृत प्लॉटिंग की हदें और निशान जेसीबी की मदद से नष्ट कर दिए। दोनों स्थानों पर करीब 630 से 690 प्लॉटों की हदें और खुणें मिटाई गईं।

वहीं गट क्रमांक 27 में अवैध प्लॉटिंग के मामले में विकासक सुरेंद्र कोलते के खिलाफ आज ही हर्सूल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मनपा की इस कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई मनपा आयुक्त अमोल एडके के निर्देश पर तथा अतिक्रमण विभाग के सनियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले के मार्गदर्शन में की गई।

गट 275 में 350-400 प्लॉटों के निशान मिटाए

हर्सूल के गट क्रमांक 275 में करीब 4.5 एकड़ क्षेत्र में अनधिकृत और अवैध प्लॉटिंग की गई थी। मंगलवार को मनपा की टीम ने कार्रवाई करते हुए यहां करीब 350 से 400 प्लॉटों की हदें और निशान नष्ट किए। कार्रवाई की जद में दादासाहेब जनार्दन औताडे, महादेव नारायण वाणी और रविंद्र सुदाम औताडे के नाम सामने आए हैं।

हर्सूल में अवैध प्लॉटिंग

गट 61 में 280-290 प्लॉटों पर कार्रवाई

इसके बाद गट क्रमांक 61 में करीब 3.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की गई अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां करीब 280 से 290 प्लॉटों की हदें और निशान नष्ट किए गए। इस कार्रवाई में शेख रिजवान शेख रियाज व अन्य की ओर से की गई प्लॉटिंग को हटाया गया। कार्रवाई के लिए मनपा ने तीन जेसीबी और तीन हाइवा ट्रक तैनात किए थे। विशेष बात यह रही कि पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस बंदोबस्त की आवश्यकता नहीं पड़ी।

गट 27 में 60-65 पक्के मकान

अतिक्रमण विभाग के सनियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुने बताया कि मनपा की टीम ने हर्सूल के गट क्रमांक 27 में भी कार्रवाई की जानकारी जुटाई। यहां करीब 60 से 65 पक्के मकानों का निर्माण हो चुका है। इसके अलावा पांच खाली प्लॉटों पर तार का कंपाउंड किया गया है। इन पक्के मकानों के संबंध में संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने की तैयारी मनपा की ओर से की जा रही है। इसी गट में अनधिकृत और अवैध प्लॉटिंग के मामले में सुरेंद्र कोलते के खिलाफ आज, 1 सितंबर को ही हर्सूल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मनपा की सख्ती का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है।

वरिष्ठ नागरिक दत्तात्रय ठोंबरे ने उठाया था मामला

गट क्रमांक 27 में अवैध प्लॉटिंग को लेकर वरिष्ठ नागरिक दत्तात्रय ठोंबरे ने मुख्यमंत्री और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजा था। 27 अगस्त 2026 को दिए गए पत्र में उन्होंने हर्सूल के गट क्रमांक 27 में अनधिकृत प्लॉटिंग का मुद्दा उठाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत पत्र की प्रतियां संबंधित पुलिस और मनपा अधिकारियों को भी भेजी गई थीं।

दो सप्ताह से कार्रवाई, अवैध प्लॉटिंग वालों में हड़कंप

हर्सूल क्षेत्र में मनपा पिछले करीब दो सप्ताह से अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। गुंठेवारी के तहत अनधिकृत वसाहतों को नियमानुकूल करने के लिए उद्घोषणा किए जाने के बावजूद नए सिरे से अवैध प्लॉटिंग किए जाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सहायक आयुक्त उदय मानवतकर, संजय सुरडकर, इमारत निरीक्षक संतोष वाचासुंदर, रविंद्र देसाई तथा अतिक्रमण विभाग की टीम ने कार्रवाई में भाग लिया। आयुक्त अमोल एडके के निर्देश और संतोष वाहुले के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान से अवैध प्लॉटिंग करने वालों की नींद हराम है। आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहने के संकेत मनपा प्रशासन ने दिए हैं।

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे

अमित शाह के कार्यक्रम में मुस्लिम अधिकारियों की एंट्री बैन, महुआ मोइत्रा ने गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

क्या बदलेगा महाराष्ट्र-कर्नाटक का नक्शा? सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट, जानिए CJI ने क्या कहा