ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाले 5,175 लोगों पर जुर्माना लगाया (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

हेलमेट नहीं तो चालान तय! बिना हेलमेट वाहन चलाना पड़ा भारी, छत्रपति संभाजीनगर में 5,175 चालकों पर कार्रवाई

Helmetless Riders Traffic Action: छत्रपति संभाजीनगर में बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले 5,175 चालकों पर कार्रवाई हुई। 58.89 लाख रुपये जुर्माना तय किया गया, जिसमें 4.75 लाख रुपये वसूले गए।

शफीउल्ला हुसैनी, आलोक उमाकृष्ण

Chhatrapati Sambhajinagar Traffic Police Fines: शहर में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या कम करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार के निर्देश पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 2 सितंबर को शहर के विभिन्न प्रमुख चौक और मार्गों पर कार्रवाई करते हुए कुल 5,175 दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई। इन चालकों पर कुल 58 लाख 89 हजार 150 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया, जबकि अब तक 4 लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।

यह कार्रवाई सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तथा शाम 5 से 7 बजे के दौरान हर्सूल टी-पॉइंट, मुकुंदवाडी चौक, जलगांव टी-पॉइंट, केंब्रिज चौक, हाईकोर्ट सिग्नल, सेवन हिल, दुर्गा चौक, आकाशवाणी चौक, अमरप्रीत चौक, क्रांति चौक, सेशन कोर्ट, महावीर चौक, रेलवे स्टेशन चौक, कार्तिकी चौक, मिलकॉर्नर चौक, नगरनाका, ए.एस. क्लब चौक, ओएसिस चौक और कामगार चौक सहित विभिन्न स्थानों पर की गई।

यातायात पुलिस का विशेष अभियान

बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार, पुलिस उपायुक्त शशिकांत सातव और सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सुभाष भुजंग के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौक और व्यस्त मार्गों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया चालकों की जांच की गई। कार्रवाई में यातायात शाखा और विभिन्न पुलिस थानों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

पुलिस टीम में पवन चौधरी, रेखा लोंढे, नितु तायडे, पुलिस निरीक्षक रवि गच्चे और सचिन मिरधे सहित कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। अभियान आगे भी जारी रहने की संभावना है।

हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि हेलमेट दुर्घटना के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के खतरे को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है।

छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने नागरिकों से तेज गति, लापरवाही और नियमों का उल्लंघन करने से बचने का आग्रह किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

भारत पहुंचे बेल्जियम के PM बार्ट डी वेवर, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, हो सकती है कई अहम डील

TMC ऑफिस में तोड़फोड़, अभिषेक बनर्जी ने BJP पर लगाए आरोप, स्टाफ से मारपीट और सामान भी ले गए उपद्रवी- VIDEO

UP Election 2027: जयंत चौधरी आज सहारनपुर में भरेंगे हुंकार, स्वाभिमान रैली से चुनावी अभियान का आगाज

7.8% नहीं 2.6% है GDP ग्रोथ, आंकड़ों में हेरफेर कर झूठ परोस रही मोदी सरकार? जानें क्यों मचा है सियासी बवाल

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?