संभाजीनगर सड़क हादसा (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

संभाजीनगर में उड्डाणपुल पर बाइक अनियंत्रित, 21 वर्षीय बीसीए छात्र की मौत, अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा

BCA Student Death: छत्रपती संभाजीनगर के टाउन हॉल उड्डाणपुल पर बाइक अनियंत्रित होने से 21 वर्षीय बीसीए छात्र मोहम्मद जिशान की मौत हो गई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु दर्ज की।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar Road Accident: मित्र की रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से बाइक पर लौट रहे 21 वर्षीय बीसीए छात्र की टाउन हॉल उड्डाणपुल पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार, 7 सितंबर की तड़के करीब दो बजे तेज गति के कारण बाइक से नियंत्रण छूट गया और युवक दूर जा गिरा। मृतक की पहचान मोहम्मद जिशान मोहम्मद अली (21, निवासी ग्लोबल कॉम्प्लेक्स, खोकड़पुरा, पैठण गेट) के रूप में हुई है।

जिशान बीसीए के तीसरे वर्ष में पढ़ रहा था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में माता-पिता और वह तीन सदस्य थे। उसके पिता दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पुलिस के अनुसार, जिशान बाइक क्रमांक एमएच-20-एचजी-8051 से हिमायत बाग में मित्र की रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था।

तेज गति के कारण गई जान

अंतिम संस्कार के बाद वह मित्रों के साथ भड़कल गेट की ओर लौट रहा था। टाउन हॉल उड्डाणपुल पर तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और जिशान बाइक से दूर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने उसे तत्काल घाटी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

जिशान की मौत की खबर मिलते ही रिश्तेदार और मित्र अस्पताल पहुंच गए। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मामले में सिटी चौक पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। अमलदार घुमरे जांच कर रहे हैं।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल