सभापति अनिल मकरिये को ज्ञापन सौपते नागरिक (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

संभाजीनगर में पानी की किल्लत से परेशान सातारा-देवलाई के नागरिकों को राहत, अनिल मकरिये ने समाधान ने दिया भरोसा

Chhatrapati Sambhajinagar Deolai Water Crisis: जलसंकट को लेकर लोगों ने ज्ञापन दिया। संभाजीनगर मनपा स्थायी समिति सभापति अनिल मकरिये ने शुक्रवार से 50 अतिरिक्त टैंकर और दीपावली तक समाधान का भरोसा दिया।

शफीउल्ला हुसैनी, आलोक उमाकृष्ण

Satara Deolai 50 Tankers Water Crisis: छत्रपति संभाजीनगर जिले के सातारा-देवलाई क्षेत्र में गहराते जलसंकट को लेकर नागरिकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

अनियमित और अपर्याप्त जलापूर्ति से परेशान नागरिकों की समस्या को लेकर सातारा-देवलाई पानी संघर्ष समिति ने महानगरपालिका की स्थायी समिति के सभापति अनिल मकरिये को ज्ञापन सौंपकर तत्काल उपाययोजना की मांग की। समस्या की गंभीरता को देखते हुए मकरिये ने शुक्रवार से क्षेत्र में 50 अतिरिक्त पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की घोषणा की।

साथ ही दीपावली तक जलसंकट का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया। समिति की ओर से बताया गया कि सातारा-देवलाई क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है, लेकिन उसके अनुपात में जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई है। इसके कारण नागरिकों को पर्याप्त और नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है। कई क्षेत्रों में पानी के लिए नागरिकों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

50 अतिरिक्त टैंकरों से मिलेगी तत्काल राहत

ज्ञापन पर चर्चा के दौरान स्थायी समिति सभापति अनिल मकरिये ने छत्रपति संभाजीनगर मनपा के संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर सातारा-देवलाई क्षेत्र के जलसंकट पर तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को पानी की किल्लत से जल्द राहत दिलाने के लिए क्षेत्र में 50 अतिरिक्त पानी के टैंकर शुरू किए जा रहे हैं।

बढ़ती आबादी और सीमित जलापूर्ति के कारण कई इलाकों में नागरिकों को पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ऐसे में अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था से नागरिकों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। सभापति ने अधिकारियों को जलापूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखने और जरूरत के अनुसार आवश्यक उपाय करने के निर्देश भी दिए।

अनिल मकरिये ने स्पष्ट किया कि टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराना केवल अस्थायी व्यवस्था है। क्षेत्र की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए स्थायी जलापूर्ति व्यवस्था विकसित करने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएंगे। उन्होंने दीपावली तक सातारा-देवलाई के जलसंकट का स्थायी समाधान करने का भरोसा दिलाया।

नागरिकों की बड़ी उपस्थिति

इस अवसर पर प्रभाग क्रमांक 26 के नगरसेवक पदमसिंह राजपूत, नगरसेविका सविता कुलकर्णी सहित राजीव थेटे पाटील, रवींद्र पिंगलीकर, महेंद्र चिद्रावार, आकाश बिराजदार, स्वप्नील शिरसाट, आबासाहब देशमुख, स्मिता अवचार, कल्पना राजपूत, भारतीताई भांडेकर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना