छत्रपति संभाजीनगर मनपा  सोर्स: सोशल मीडिया
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने कार्यप्रणाली सुधारने के लिए नागरिकों से मांगे सुझाव, 31 अक्टूबर अंतिम तिथि

Sambhajinagar Municipal Corporation Citizen feedback: संभाजीनगर मनपा ने सुधार उत्सव के तहत नागरिकों से सुझाव मांगे हैं। कागजी कार्रवाई-दफ्तरों के चक्कर कम करने के लिए 31 अक्टूबर तक ई-मेल से सुझाव दें।

शफीउल्ला हुसैनी, मनीषा बोंदरे

Highlights

  • संभाजीनगर मनपा की सेवाओं में सुधार के लिए नागरिकों से सुझाव मांगे गए।

  • सुधार उत्सव 2026 के तहत 31 अक्टूबर 2026 तक सुझाव देने का अवसर।

  • अनावश्यक कागजी कार्रवाई और कार्यालयों के चक्कर कम करने पर जोर।

  • मंजूरी की प्रक्रिया सरल बनाने और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की योजना।

  • आयुक्त अमोल येडगे ने नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Chhatrapati Sambhajinagar MC Sudhar Utsav 2026: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका की कार्यप्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सुधार उत्सव 2026 अभियान चलाया जा रहा है। नागरिक 31 अक्टूबर 2026 तक ई-मेल या मनपा मुख्यालय के समन्वय विभाग में अपने सुझाव दे सकते हैं।

मनपा की कार्यप्रणाली सुधारने के लिए नागरिकों से सुझाव

छत्रपति संभाजीनगर, महानगरपालिका की कार्यप्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सुधार उत्सव 2026 अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नागरिकों को मनपा की सेवाएं लेते समय होने वाली परेशानियों और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए अपने सुझाव देने का अवसर दिया गया है। सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं की पहचान कर प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाना है। मनपा प्रशासन ऐसी व्यवस्था विकसित करना चाहता है, जिसमें लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और सेवाएं तय समय में उपलब्ध हो सकें।

कागजी कार्रवाई और देरी कम करने पर जोर

अभियान के तहत आवश्यक दस्तावेजों की संख्या घटाने, मंजूरी की प्रक्रिया में अनावश्यक चरण हटाने और पुराने व गैरजरूरी नियमों की समीक्षा करने पर ध्यान दिया जाएगा। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जहां संभव हो, वहां डिजिटल माध्यमों का उपयोग बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।

इन सुधारों का उद्देश्य नागरिकों का समय बचाना, प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाना और सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

ई-मेल या मनपा मुख्यालय में दे सकते हैं सुझाव

नागरिक अपने सुझाव 31 अक्टूबर 2026 तक ई-मेल के माध्यम से या मनपा मुख्यालय के समन्वय विभाग में सीधे जमा कर सकते हैं।

ई-मेल: contact@chhsambhajinagarmc.org

मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने अनुभवों के आधार पर व्यावहारिक सुझाव दें। प्रशासन के अनुसार, प्राप्त सुझावों पर शासन के निर्देशों के तहत विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन