छत्रपति संभाजीनगर अपराध चाकू हमला सोर्स: सोशल मीडिया
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर में शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मेडिकल दुकानदार के पेट में चाकू घोंपा, गल्ले से 1,200 लूटे

Chhatrapati Sambhajinagar Crime Knife AttackArrests: मुकुंदवाड़ी में शराब के पैसे नहीं देने पर मेडिकल दुकानदार पर चाकू से हमले और 1,200 रुपये निकालने काआरोप। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • शराब पीने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर हमले का आरोप

  • मेडिकल दुकानदार के पेट में चाकू से वार, सर्जरी की गई

  • दुकान के गल्ले से 1,200 रुपये निकालने का आरोप

  • मुकुंदवाड़ी पुलिस ने तीनों आरोपियों को कुछ घंटों में गिरफ्तार किया

  • अदालत ने आरोपियों को 15 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

Chhatrapati Sambhajinagar Medical Shopkeeper Assault Extortion: छत्रपति संभाजीनगर के मुकुंदवाड़ी क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर तीन युवकों ने मेडिकल दुकानदार मिथुन जायसवाल पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया और दुकान के गल्ले से 1,200 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार किया। घायल दुकानदार का घाटी अस्पताल में उपचार जारी है।

शराब के पैसे नहीं देने पर दुकानदार पर हमला

छत्रपति संभाजीनगर, मुकुंदवाड़ी क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर तीन युवकों द्वारा मेडिकल दुकानदार पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दुकान के गल्ले से 1,200 रुपये भी निकाल लिए। घटना के बाद खुद को इलाके का डॉन बताकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मुकुंदवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। घायल दुकानदार का घाटी अस्पताल में उपचार जारी है।

कुर्सी से हमला करने की कोशिश

पुलिस उपनिरीक्षक विनोद भालेराव के अनुसार, पारिजात नगर, सिडको एन-4 निवासी मिथुन जायसवाल (42) की मुकुंदवाड़ी रेलवे स्टेशन से जय भवानी नगर चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर प्रभु सेवा आयुर्वेदा नाम से मेडिकल दुकान है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान वैभव शिंदे, विजय जगताप और कार्तिक बामणे दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि वैभव ने ग्राहकों के बैठने के लिए रखी कुर्सी उठाकर जायसवाल के सिर पर मारने की कोशिश की। जायसवाल ने कुर्सी रोककर इसका कारण पूछा तो विजय ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

पेट में चाकू से वार, गल्ले से निकाले पैसे

आरोप है कि इसी दौरान वैभव शिंदे ने कमर से चाकू निकालकर जायसवाल के पेट के दाहिने हिस्से में वार कर दिया। उनके चिल्लाने पर विजय और कार्तिक ने लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसी बीच वैभव और विजय ने दुकान के गल्ले से 1,200 रुपये निकाल लिए। बताया गया कि यह रकम जायसवाल के भाई ने सुबह किराना सामान खरीदने के लिए दी थी।

हमले के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर खुद को इलाके का डॉन बताते हुए दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी। घटना से आसपास के दुकानदारों और फेरीवालों में दहशत फैल गई। कुछ दुकानदार डर के कारण अपनी दुकानें बंद कर वहां से चले गए।

घाटी अस्पताल में उपचार जारी

पेट में चाकू लगने से मेडिकल दुकानदार मिथुन जायसवाल को गंभीर चोट आई और रक्तस्राव होने लगा। उन्होंने अपने बड़े भाई अमित जायसवाल को फोन कर घटना की जानकारी दी। अमित मौके पर पहुंचे और उन्हें घाटी अस्पताल में भर्ती कराया। पेट में चाकू का घाव होने के कारण उनकी शल्यक्रिया की गई। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

कुछ घंटों में तीनों आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही मुकुंदवाड़ी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस उपनिरीक्षक विनोद भालेराव और हवलदार चव्हाण व वाध की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को मुकुंदवाड़ी रेलवे स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय जगताप के खिलाफ पहले भी इसी तरह के दो से तीन मामले दर्ज हैं। अदालत ने तीनों आरोपियों को 15 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा