छत्रपति संभाजीनगर कोटला कॉलोनी डिमोलिशन नोटिस, जी. श्रीकांत और विनय गौड़ा सोर्स: सोशल मीडिया
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर: कोटला कॉलोनी पर चलेगी जेसीबी, जर्जर सरकारी मकान खाली करने का नोटिस; दिवाली तक मोहलत की मांग

Sambhajinagar Kotla Colony Demolition Notice:संभाजीनगर की कोटला कॉलोनी में जर्जर सरकारी मकान गिराने की तैयारी तेज। PWD के नोटिस के बाद 40 साल से रह रहे परिवारों ने दिवाली तक मोहलत-वैकल्पिक आवास मांगा।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • छत्रपति संभाजीनगर की कोटला कॉलोनी के जर्जर सरकारी मकान गिराने की तैयारी तेज।

  • लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मकान खाली करने के लिए नोटिस जारी किया।

  • विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत, जिलाधिकारी विनय गौड़ा और मनपा के अधिकारी पहुंचे कॉलोनी।

  • करीब 40 वर्षों से रह रहे परिवारों ने दिवाली के बाद तक कार्रवाई टालने की अपील की।

  • निवासियों ने वैकल्पिक आवास की व्यवस्था के लिए समय देने की मांग की।

Kotla Colony Chhatrapati Sambhajinagar PWD demolition notice: छत्रपति संभाजीनगर की कोटला कॉलोनी में जर्जर सरकारी मकानों को गिराने की तैयारी तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने मकान खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। करीब 40 वर्षों से रह रहे परिवारों ने प्रशासन से दिवाली के बाद तक कार्रवाई टालने और वैकल्पिक आवास की व्यवस्था के लिए समय देने की अपील की है।

कोटला कॉलोनी के मकानों पर चलेगी जेसीबी

छत्रपति संभाजीनगर शहर की प्रसिद्ध सरकारी आवासीय कॉलोनी कोटला कॉलोनी के जर्जर मकानों को गिराने की प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से नोटिस जारी किए जाने और अधिकारियों के अचानक कॉलोनी पहुंचने के बाद यहां रहने वाले परिवारों में चिंता बढ़ गई है। वर्षों से इन मकानों में रह रहे निवासियों ने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और कम से कम दिवाली तक कार्रवाई टालने की अपील की है।

अधिकारियों ने किया कॉलोनी का निरीक्षण

सरकारी फैसलों पर अमल की प्रक्रिया के तहत विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत, जिलाधिकारी विनय गौड़ा और महानगरपालिका के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के प्रमुख संतोष बहादुरे ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से कोटला कॉलोनी का दौरा किया।

अधिकारियों ने कॉलोनी के जर्जर मकानों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान निवासियों को जल्द से जल्द अपने आवास खाली करने के निर्देश दिए गए। पीडब्ल्यूडी की ओर से जारी नोटिस के बाद मकानों को खाली कराने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर हलचल तेज हो गई है।

नए प्रशासनिक और आवासीय भवन बनाने की योजना

राज्य सरकार ने पहले ही जर्जर कॉलोनी को गिराकर यहां नए प्रशासनिक और आवासीय भवनों के निर्माण को मंजूरी दी थी। हालांकि, लंबे समय से यह परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी। अब विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत के सख्त रुख के बाद इस परियोजना में तेजी आने की बात सामने आई है।

40 साल का रिश्ता, दिवाली तो मनाने दें

निरीक्षण के दौरान कॉलोनी के निवासियों ने अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी रखी। उनका कहना है कि वे पिछले करीब 40 वर्षों से इन मकानों में रह रहे हैं। ऐसे में त्योहार से ठीक पहले मकान खाली करने का निर्देश मिलने से उनके सामने रहने की व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता खड़ी हो गई है।

निवासियों ने कहा कि वे प्रशासन की कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन अचानक घर खाली करने पर वे अपने परिवारों को लेकर कहां जाएंगे? उन्होंने प्रशासन से अपील की कि उन्हें वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए और कम से कम दिवाली का त्योहार शांति से मनाने का अवसर मिले।

वैकल्पिक आवास को लेकर चिंता

कॉलोनी के परिवारों की मुख्य चिंता यह है कि मकान खाली करने के बाद उनके रहने की व्यवस्था कैसे होगी। प्रशासन ने जल्द आवास खाली करने के निर्देश दिए हैं, जबकि निवासियों ने त्योहार के बाद तक मोहलत देने की मांग की है।

अब देखना होगा कि प्रशासन निवासियों की मांग पर क्या निर्णय लेता है और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के लिए समय दिया जाता है या नहीं।

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

Sonia Gandhi: कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी राजीव गांधी से पहली मुलाकात, सुनाया दिलचस्प किस्सा

भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! असदुद्दीन ओवैसी ने विशेष संसद सत्र बुलाने को कहा

सबरीमाला मंदिर घोटाला: प्रसाद के 11 हजार लीटर घी में हेराफेरी का बड़ा खुलासा, ठेकेदार गिरफ्तार