छत्रपति संभाजीनगर हादसा  (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

Chhatrapati Sambhajinagar: रेत से भरे हाइवा ने 8 वर्षीय छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; बड़ी बहन घायल

8-Year-Old Girl Killed: छत्रपति संभाजीनगर के विटावा-एकलहेरा मार्ग पर तेज रफ्तार रेत से भरे हाइवा ने 8 वर्षीय छात्रा को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर मौत हो गई।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar Accident: छत्रपति संभाजीनगर के अंबेलोहल से विटावा की ओर जा रहे रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क पार कर रही आठ वर्षीय छात्रा को कुचल दिया। मंगलवार को विटावा-एकलहेरा मार्ग पर हुए इस दर्दनाक हादसे में आरुषी कृष्णा तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी 16 वर्षीय बड़ी बहन नंदिनी तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, कृष्णा तिवारी की आठ वर्षीय बेटी आरुषी विटावा स्थित ग्लोबल किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। मंगलवार को वह रोज की तरह स्कूल गई थी। दोपहर में छुट्टी होने के बाद वह बस से घर लौट रही थी। बस से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान अंबेलोहल की ओर से आ रहे बिना नंबर के तेज रफ्तार हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

विटावा-एकलहेरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा

हाइवा का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरुषी को लेने पहुंची उसकी बड़ी बहन नंदिनी भी हादसे में घायल हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाइवा चालक की पिटाई कर वाहन पर पथराव कर तोड़फोड़ की।

चालक किसी तरह भीड़ से बचकर खेतों के रास्ते फरार हो गया। सूचना मिलते ही एमआईडीसी वालुज पुलिस और यातायात शाखा की टीम मौके पर पहुंची। घायल नंदिनी को उपचार के लिए घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम