छत्रपति संभाजीनगर स्टॉल अनुमति (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

सड़क किनारे त्योहारों के स्टॉल को संभाजीनगर मनपा की मंजूरी, यातायात में बाधा नहीं डालने की रखी शर्त

Ganeshotsav Stall Permission: छत्रपति संभाजीनगर में गणेशोत्सव, दशहरा और दीपावली के दौरान सड़क किनारे स्टॉल लगाने के लिए मनपा अधिकृत अनुमति देगी।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar Festival Stall Permission: गणेशोत्सव, महालक्ष्मी, दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों के दौरान सड़क किनारे अस्थायी स्टॉल लगाकर व्यवसाय करने वाले विक्रेताओं को अब महानगरपालिका की ओर से अधिकृत अनुमति दी जाएगी। यातायात में बाधा नहीं बनने वाले स्थानों पर स्टॉल लगाने की अनुमति देते हुए विक्रेताओं से नाममात्र किराया वसूला जाएगा। मनपा आयुक्त अमोल येडगे के आदेश पर यह व्यवस्था लागू की जाएगी।

तय स्थानों पर मिलेगी अनुमति

त्योहारों के दौरान गुलमंडी, संभाजीपेठ, पैठणगेट, सराफा, शहागंज, गजानन महाराज मंदिर परिसर, शिवाजीनगर और टीवी सेंटर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अस्थायी स्टॉल लगाए जाते हैं। गणेश प्रतिमाओं, सजावटी सामग्री और अन्य त्योहार उपयोगी वस्तुओं की बिक्री के कारण इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसे नियंत्रित करने के लिए मनपा ने निर्धारित स्थानों पर स्टॉल लगाने की अनुमति देने का निर्णय लिया है।

हफ्ता वसूली पर लगेगा अंकुश

अतिरिक्त आयुक्त कल्पिता पिंपले के अनुसार, मनपा की सड़कों पर स्टॉल लगाने के लिए निर्धारित स्थानों पर अनुमति दी जाएगी और इसके लिए नाममात्र शुल्क लिया जाएगा। स्टॉल से यातायात बाधित नहीं होना चाहिए तथा मनपा के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को राहत

सेवनहिल से गजानन महाराज मंदिर मार्ग पर हर वर्ष सैकड़ों स्टॉल लगते हैं। विक्रेताओं से कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से हफ्ता वसूली की शिकायतें थीं। नगरसेवक नंदलाल गवली ने मनपा से अधिकृत शुल्क लेकर अनुमति देने की मांग की थी। अब नीति तय होने से अनधिकृत वसूली पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

Jitendra Mishra: कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, जो बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO?

Ram Mandir Trust New CEO Announcement Live: राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, जितेंद्र मिश्रा को मिली कमान

मोदी के गुंडो ने इतना परेशान किया, PM को गाली देने वाली रुचिका सिंह के नए VIDEO पर मचा सियासी बवाल

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा