सांसद संदीपान भुमरे (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

Chhatrapati Sambhajinagar: किसानों के खेतों में पहुंचे सांसद संदीपान भुमरे, सूखे जैसी स्थिति का लिया जायजा

Sandipan Bhumre In Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर में सांसद संदीपान भुमरे ने खेतों में पहुंचकर कम बारिश से प्रभावित खरीफ फसलों का जायजा लिया। जिले की सभी नौ तहसीलों में सूखा घोषित किया गया है।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar Drought: छत्रपति संभाजीनगर जिले सहित पूरे मराठवाड़ा में अपेक्षित वर्षा नहीं होने से पैदा हुई सूखे जैसी स्थिति का सांसद संदीपान भुमरे ने शनिवार को खेतों तक पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने मौवसाला, खिर्डी, औराला सहित विभिन्न गांवों में किसानों के खेतों पर जाकर खरीफ फसलों की स्थिति देखी और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।

भुमरे ने कहा कि किसानों को हुए वास्तविक नुकसान का आकलन केवल कागजी आंकड़ों से नहीं हो सकता, इसके लिए खेतों तक पहुंचकर वास्तविक स्थिति देखना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री से पहले ही की थी सूखा घोषित करने की मांग

सांसद भुमरे ने 8 सितंबर को ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजकर पूरे मराठवाड़ा में वर्षा की स्थिति की तत्काल समीक्षा करने और प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता देने की मांग की थी। इसके बाद शनिवार को उन्होंने स्वयं खेतों में पहुंचकर फसलों की स्थिति का निरीक्षण किया।

फसलों की स्थिति और नुकसान की जानकारी ली

भुमरे ने किसानों से बातचीत कर वर्षा की कमी से हुए फसल नुकसान, फसलों की वर्तमान स्थिति, खेतों में नमी, संभावित उत्पादन में कमी और किसानों के सामने खड़ी आर्थिक कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने वर्षा में लंबे अंतराल और कम वर्षा के कारण खरीफ फसलों की वृद्धि पर पड़े प्रभाव का भी प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों से वर्षा की मात्रा, फसल की स्थिति और संभावित नुकसान की जानकारी भी ली गई।

जिले की सभी नौ तहसीलों में सूखा घोषित

खरीफ मौसम 2026 में कम वर्षा, वर्षा में अंतराल और फसलों पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने पहले संकेतक के आधार पर राज्य की 265 तहसीलों में सूखा घोषित किया हैं। इसके तहत विभिन्न राहत उपाय और रियायतें लागू की गई हैं।

जिले के सभी नौ तहसीलों में सूखा घोषित

इस निर्णय में छत्रपति संभाजीनगर जिले की सभी नौ तहसीलें शामिल हैं। इनमें छत्रपति संभाजीनगर, सिल्लोड, सोयगांव, वैजापुर, गंगापुर, पैठण, फुलंब्री, कन्नड़ और खुलताबाद शामिल हैं। इससे जिले के किसानों को सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए घोषित विभिन्न राहत उपायों और रियायतों का लाभ मिलने का रास्ता साफ हुआ हैं।

जस्टिस विक्रम नाथ होंगे देश के अगले सीजेआई, लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू करने वाले पहले जज का दिलचस्प न्यायिक सफर

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह