प्रतिबंधित प्लास्टिक ज़ब्त, परिवहन पर जुर्माना और कार्रवाई (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर शहर में पहुंचने से पहले पकड़ा गया 1,080 किलो प्लास्टिक का जखीरा, 25 हजार का जुर्माना

Banned Plastic Seized: छत्रपति संभाजीनगर में बाहर से लाए जा रहे प्रतिबंधित प्लास्टिक पर मनपा ने कार्रवाई तेज कर दी है। सार्को ट्रांसपोर्ट से 1,080 किलो कैरीबैग जब्त कर 25 हजार जुर्माना वसूला।

शफीउल्ला हुसैनी, आलोक उमाकृष्ण

Plastic Seized Transport Fine Action: छत्रपति संभाजीनगर जिले में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग और बिक्री पर कार्रवाई के साथ ही अब बाहर से शहर में लाए जा रहे प्रतिबंधित प्लास्टिक पर भी मनपा ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

घनकचरा प्रबंधन विभाग की टीम द्वारा शहर में आने वाले विभिन्न मार्गों पर निगरानी रखकर प्रतिबंधित प्लास्टिक की आवाजाही की जांच की जा रही है।

सार्को ट्रांसपोर्ट पर मनपा का बड़ा एक्शन

छत्रपति संभाजीनगर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मनपा ने बड़ी कार्रवाई की है। घनकचरा प्रबंधन विभाग की टीम ने सार्को ट्रांसपोर्ट पर छापा मारकर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग का बड़ा भंडार जब्त किया। जांच के दौरान सामने आया कि यह खेप शालिमार प्लास्टिक के मालिक नाजिम शेख के नाम से भेजी गई थी।

1,080 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

मनपा की टीम ने कार्रवाई के दौरान कुल 1,080 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग बरामद किए। प्रतिबंधित प्लास्टिक के परिवहन और भंडारण के मामले में संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया।

मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में बाहर से आने वाले प्रतिबंधित प्लास्टिक पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई जारी

छत्रपति संभाजीनगर मनपा आयुक्त अमोल येडगे के आदेश तथा उपायुक्त नंदकिशोर भोंबे के नियोजन के अनुसार प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नागरिक मित्र दल के देविदास सुसर, विष्णु काकडे, मच्छिंद्र वाघ, कैलास भोसले, कैलास सोनवणे, बाबुराव सपकाल और जवान आनंद चावरिया ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मनपा ने व्यापारियों को दी चेतावनी

छत्रपति संभाजीनगर मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, बिक्री और भंडारण पर निगरानी लगातार जारी रहेगी। अधिकारियों ने नागरिकों और व्यापारियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने तथा इसकी खरीद-बिक्री और भंडारण से पूरी तरह बचने की अपील की है। मनपा ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं।

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

Delhi CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, निशु के साथ आए चंद्रशेखर आजाद; भारद्वाज ने दी सफाई

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की

IndiGo Flight Accident: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान