छत्रपति संभाजीनगर प्रतिबंधित प्लास्टिक  (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर में 1,340 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, व्यापारी पर दूसरी बार ₹25 हजार जुर्माना

Sambhajinagar Municipal Corporation Action: संभाजीनगर मनपा ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1,340 किलो प्लास्टिक जब्त किया। एक व्यापारी पर दूसरी बार ₹25 हजार जुर्माना लगाया गया।

आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar Plastic Banned: राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री और उपयोग के खिलाफ छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने मंगलवार को सख्त कार्रवाई की। मनपा आयुक्त अमोल येडगे के आदेश तथा उपायुक्त नंदकिशोर भोंबे की निगरानी में नागरिक मित्र दल ने शहर में विशेष अभियान चलाकर कुल 1,340 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया।

इस दौरान ‘एस।के। प्लास्टिक’ के संचालक संजय आसाराम कटारे के खिलाफ दूसरी बार कार्रवाई की गई। इससे पहले 23 अप्रैल को इसी प्रतिष्ठान से 560 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया था। इसके बावजूद दोबारा प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने पर मंगलवार को फिर 25 हजार रुपये का दंड लगाया गया।

1,340 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

कार्रवाई नागरिक मित्र दल के देविदास सुसर, जनार्दन सांगले, बालाजी साबले तथा मनपा जवान किशोर नाडे और आनंद चावऱ्या ने की। मनपा प्रशासन ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का बार-बार उपयोग या बिक्री करने वाले व्यापारियों के खिलाफ अब केवल जुर्माना नहीं, बल्कि पुलिस में शिकायत दर्ज कर प्रतिष्ठान सील करने की कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन ने व्यापारियों से प्लास्टिक बंदी नियमों का कड़ाई से पालन करने और मनपा को सहयोग करने की अपील की है।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस