प्रतिबंधित प्लास्टिक ज़ब्त कर SK प्लास्टिक पर फिर लगा जुर्माना (सोर्स: AI)
छत्रपति संभाजीनगर

प्रतिबंधित प्लास्टिक पर छत्रपति संभाजीनगर मनपा का डबल एक्शन, एक ही व्यापारी पर दूसरी बार भरा इतनें हजार दंड

Banned Plastic Seized: छत्रपति संभाजीनगर में मनपा ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई कर 1,340 किलो प्लास्टिक जब्त किया। एस.के. प्लास्टिक पर दूसरी बार 25 हजार का जुर्माना लगा।

शफीउल्ला हुसैनी, आलोक उमाकृष्ण

Sambhajinagar SK Plastic Fined Again: राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री और उपयोग के खिलाफ छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने मंगलवार को सख्त कार्रवाई की। मनपा आयुक्त अमोल येडगे के आदेश तथा उपायुक्त नंदकिशोर भोंबे की निगरानी में नागरिक मित्र दल ने शहर में विशेष अभियान चलाकर कुल 1,340 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया।

पहले भी लग चुका है जुर्माना

प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने के मामले में 'एस.के. प्लास्टिक' के संचालक संजय आसाराम कटारे के खिलाफ मनपा ने दूसरी बार कार्रवाई की। इससे पहले 23 अप्रैल को प्रतिष्ठान से 560 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया था और 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया था।

इसके बावजूद दोबारा प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने और बिक्री करने का मामला सामने आया। मंगलवार को मनपा के विशेष अभियान के दौरान फिर प्रतिष्ठान की जांच की गई।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संचालक पर दोबारा 25 हजार रुपये का दंड लगाया गया। मनपा ने चेतावनी दी है कि बार-बार उल्लंघन करने पर अब पुलिस कार्रवाई और प्रतिष्ठान सील करने की कार्रवाई की जा सकती है।

नागरिक मित्र दल ने की कार्रवाई

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ छत्रपति संभाजीनगर मनपा की कार्रवाई नागरिक मित्र दल ने की। अभियान में देविदास सुसर, जनार्दन सांगले और बालाजी साबले के साथ मनपा जवान किशोर नाडे तथा आनंद चावन्या शामिल रहे। टीम ने जांच के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर संबंधित प्रतिष्ठान पर दंडात्मक कार्रवाई की।

बार-बार उल्लंघन पर अब सील होगा प्रतिष्ठान

मनपा प्रशासन ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल और बिक्री को लेकर व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ अब केवल जुर्माना लगाकर कार्रवाई नहीं रोकी जाएगी।

ऐसे मामलों में संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर उसे सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

मनपा ने व्यापारियों से अपील की है कि वे प्लास्टिक बंदी से जुड़े सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें और प्रतिबंधित प्लास्टिक का स्टॉक, उपयोग या बिक्री न करें। प्रशासन ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान में व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा जताई है।

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में अराजकता फैलाने की साजिश, एकनाथ शिंदे का राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर हमला

पहले महिला पुलिसकर्मी को गलत तरीके से छुआ, अब पत्रकार को धकेला भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल