पातुर जंगली सूअरों द्वारा नष्ट की गयी कपास की फसल (सौजन्य-नवभारत) 
चंद्रपुर

मलकापुर, तुलजापुर क्षेत्र में जंगली सूअरों का बढ़ा आतंक, कपास की फसल को भारी नुकसान

Wild Boars Terror News: अकोला जिले के मलकापुर, तुलजापुर क्षेत्र में जंगली सूअरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

प्रिया जैस

Maharashtra News: पातुर वन विभाग के अंतर्गत आने वाले मलकापुर, तुलजापुर क्षेत्र में जंगली सूअरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के खेतों में कपास की फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन रात के समय जंगली सूअरों के झुंड ने खेतों में घुसकर फसल को बर्बाद कर दिया, जिससे किसान बेहद परेशान हैं।

घमराज राठोड़, राजेश राठोड़, प्रकाश राठोड़, सुभाष राठोड़, मूलचंद राठोड़, तुकाराम चव्हाण, महादेव राठोड़, शामराव राठोड़ सहित कई किसानों की कपास की फसल जंगली सूअरों के हमले से पूरी तरह नष्ट हो गई है। पिछले कुछ महीनों से इन जानवरों का उत्पात जारी है। इससे पहले भी किसानों ने वन विभाग को नुकसान भरपाई के लिए आवेदन दिए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

फसलों को भारी नुकसान

जिससे किसानों में नाराजगी का माहौल है। किसानों का कहना है कि “हर वर्ष इस क्षेत्र में जंगली सूअरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हम दिन-रात खेतों की निगरानी करते हैं, फिर भी झुंड में आने वाले ये सूअर कपास, ज्वार, मक्का सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। हमारी पूरी आय संकट में है।”

किसानों ने वन विभाग से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र में तुरंत पंचनामा कर नुकसानग्रस्त किसानों को आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही, जंगली सूअरों के नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं। क्षेत्र में पिंजरे, रोशनी की व्यवस्था और वन रक्षकों की गश्ती टीम तैनात कर किसानों की परेशानी को कम किया जाए।

वन विभाग की चुप्पी, आंदोलन की चेतावनी

फिलहाल वन विभाग की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन लगातार बढ़ते जंगली सूअरों के आतंक से किसानों का धैर्य टूटता जा रहा है। यदि शीघ्र ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो किसान आंदोलन की चेतावनी देने की तैयारी में हैं।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल