Chandrapur Free Coaching News: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड वेकोलि की ओर से सीएसआर योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 202628 के लिए तराश परियोजना की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत 40 मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को नीट और जेईई परीक्षा की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी।चयनित विद्यार्थियों को कोचिंग, छात्रावास, भोजन, 11वीं व 12वीं की स्कूल फीस तथा परिवहन की सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।
साथ ही विद्यार्थियों को प्रतिमाह 1 हजार रुपये प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा। इस योजना के लिए वर्ष 2026 में 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र होंगे। साथ ही अभिभावकों की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होना आवश्यक है। इच्छुक विद्यार्थियों से 8 जून 2026 तक आवेदन करने की अपील वेकोलि प्रशासन ने की है।
शैक्षणिक सत्र 202627 के लिए डीएलएड प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश संबंधी नियमावली, समयसारिणी तथा अध्यापक विद्यालयों की सूची परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। शासकीय कोटे के अंतर्गत प्रवेश के लिए 11 मई से 1 जून तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन भरने के लिए अभ्यर्थी का स्वयं का व्यक्तिगत ईमेल आईडी होना अनिवार्य किया गया है।
ये भी पढ़े: 5 साल बाद भी अधूरा इटानकोलारी पुल, परियोजना की प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करने की जनता ने की मांग
खुला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये तथा खुला वर्ग को छोड़कर अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी को एक से अधिक माध्यमों के लिए आवेदन करना है, तो प्रत्येक माध्यम के लिए अलग आवेदन पत्र एवं शुल्क जमा करना अनिवार्य रहेगा। वहीं, प्रबंधन कोटे से प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों के लिए भी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत आवेदन भरना आवश्यक किया गया है।