राज्य के 129 वनपाल बनेंगे रेंजर (सोजन्यः प्रतिकात्मक सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

राज्य के 129 वनपाल बनेंगे रेंजर, चंद्रपुर के 9 कर्मचारियों का समावेश, 30 नवंबर को जारी होंगे आदेश

Forest Ranger Promotion:राज्य के 129 वनपालों को रेंजर पद पर पदोन्नति मिलेगी, जिनमें चंद्रपुर के 9 कर्मचारी शामिल हैं। 30 नवंबर को आदेश जारी होने की संभावना। वन विभाग में 226 पद रिक्त थे।

आंचल लोखंडे

Chandrapur News: एक ओर जहां राज्य में 226 रेंजर के पद रिक्त हैं, वहीं इस पद पर प्रमोशन का इंतजार कर रहे 129 वनपालों की लंबे समय से प्रतीक्षा अब समाप्त होने वाली है। आगामी 30 नवंबर को चंद्रपुर के 9 सहित राज्य के कुल 129 वनपालों को रेंजर पद पर पदोन्नति दी जाएगी। यह दावा वनमंत्री से मुलाकात के बाद वनपाल कर्मचारी संगठन ने किया है। संगठन का कहना है कि वन मंत्रालय इस संबंध में आदेश उसी दिन जारी करेगा।

वनपाल कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नागपुर में राज्य के वनमंत्री गणेश नाईक से मुलाकात की। उन्हें रेंजर पद की आवश्यकता, वन विभाग की वर्तमान स्थिति और इस दिशा में किए गए प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई। नागपुर के हरीसिंग सभागृह में हुई चर्चा के दौरान वनमंत्री नाईक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि 30 नवंबर तक पदोन्नति आदेश जारी कर दिए जाएंगे, जिससे राज्य के 129 कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

वनपालों का रेंजर बनने का सपना पूरा

संगठन के समन्वयक विलास कोसनकर ने नवभारत को बताया कि अरुण पेंदोरकर, रमेश घुटके, अनंत राखुंडे, दिनेश तेलंग, मनोज रामटेके, निशा देशमुख आदि प्रतिनिधियों के साथ वनमंत्री से हुई बातचीत सफल रही। अब कुछ ही दिनों में 129 वनपालों का रेंजर बनने का सपना पूरा हो जाएगा।

वर्तमान में रेंजर्स की बड़ी आवश्यकता

उल्लेखनीय है कि पूरे राज्य में फॉरेस्ट रेंजर के 226 पद खाली हैं। ऐसे समय में जंगल संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करना और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए रेंजरों की कमी गंभीर चुनौती बनी हुई है। इसीलिए लंबित प्रमोशनों को पूरा करना अत्यंत आवश्यक है।

निवृत्त कर्मचारियों को भी मिलेगा सम्मान

वनपाल कर्मचारी संगठन ने दावा किया कि जिन वनपालों ने विभाग में 37 से 39 वर्ष तक सेवा दी और पदोन्नति के बावजूद रेंजर की जिम्मेदारी संभालने से पहले ही सेवानिवृत्त हो गए, उन्हें भी उचित सम्मान और न्याय प्रदान किया जाएगा।

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल