वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ पर हुआ भव्य आयोजन 
चंद्रपुर

3000 छात्रों ने एकसाथ गाया 'वंदे मातरम', गीत की 150वीं वर्षगांठ पर हुआ भव्य आयोजन

Vande Mataram 150th anniversary: चंद्रपुर में वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन हुआ। 3000 छात्रों ने एक स्वर में वंदे मातरम गाकर भारत माता का गौरवगान किया।

आंचल लोखंडे

Chandrapur District: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा और ऊर्जा देने वाले बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित 'वंदे मातरम' गीत की रचना को 150 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग अंतर्गत चंद्रपुर स्थित ऋषि अगस्त्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और रानी दुर्गावती शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (बालिका) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सामूहिक गायन कार्यक्रम में 3 हजार स्कूली छात्रों ने 'वंदे मातरम' गीत गाकर भारत भूमि का गौरवगान किया।

जिला स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी विनय गौड़ा, सीईओ पुलकित सिंह, मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य अश्विनी बुजोने, ऋषि अगस्त्य प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य गजानन राजुरकर, रानी दुर्गावती प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य खोब्रागडे, जिला खेल अधिकारी अविनाश पुंड, सहायक आयुक्त (कौशल विकास) अनिसा तड़वी, शिक्षा अधिकारी (प्रा.) अश्विनी सोनवणे, मनीष महाराज उपस्थित थे।

आत्मनिर्भरता, एकता और अखंडता की स्थापना

सीईओ सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् गीत की प्रेरणा से हम सभी आत्मनिर्भरता, एकता और अखंडता की स्थापना के लिए मिलकर प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का संचालन पीयूष केने ने किया और आभार बंडोपंत बोढेकर ने किया।

स्वतंत्रता के मूल्यों को संजोए रखना होगा

इस अवसर पर जिलाधिकारी गौड़ा ने कहा कि 'वंदे मातरम' गीत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की आवाज को बुलंद किया और स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को नमन करते हुए स्वतंत्रता के मूल्यों को याद रखना सभी नागरिकों का कर्तव्य है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज