बाघिन का बाइक सवार पर हमला (सौजन्य-एक्स) 
चंद्रपुर

Alert! चंद्रपुर-मूल मार्ग पर बाघिन का आतंक, बाइक सवार पर किया हमला, मची चीख-पुकार, देखें VIDEO

Tigress Attacks Biker Video: चंद्रपुर-मूल राजमार्ग पर केसलाघाट क्षेत्र एक बार फिर बाघिन के हमले से दहशत में है। चंद्रपुर-मूल मार्ग पर केसलाघाट में बाघिन ने बाइक सवार पर हमला कर घायल कर दिया।

प्रिया जैस

Chandrapur Tiger Attack: मूल चंद्रपुर राजमार्ग पर केसलाघाट क्षेत्र में मुख्य सड़क पार करते समय एक बाघिन पिछले चार दिनों से अपने शावक के साथ उत्पात मचा रही थी। बाघिन के शावक की दुर्घटना में मौत के बाद शुक्रवार (24 अक्टूबर) को दोपहर करीब 2 बजे मूल से चंद्रपुर जा रहे एक बाइक सवार पर हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

इसी बीच, शाम 6 बजे उसी बाधिन ने एक और बाइक सवार पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान नागेश चंद्रशेखर गायकी (52, निवासी खंबाला, तालुका चिमूर) के रूप में हुई है। इस घटना से नागरिकों में दहशत फैल गई है और वन विभाग से बाधिन को अपने नियंत्रण में लेने की मांग की जा रही है।

पाए गए जंगली जानवरों के अवशेष

पिछले कुछ दिनों से मूल-चंद्रपुर राजमार्ग पर केसलाघाट और आगड़ी गांवों के बीच कई लोगों ने बाधिन को अपने शावक के साथ सड़क पार करते देखा था। शुक्रवार (24 अक्टूबर) को केसलाघाट के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक जंगली जानवर की मौत हो गई। मृत जंगली जानवर के अवशेष जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट का इंतजार है।

बाइक सवार पर हमला

अनुमान है कि यह उसी बाघिन का शावक हो सकता है। इस बीच, शावक को खोज रही बाधिन उसी इलाके में घूम रही है। दोपहर करीब 2 बजे बाधिन को घटना स्थल से सड़क पार करते देखा गया। कई लोगों ने बाधिन को देखने के लिए सड़क पर अपने वाहन रोक दिए थे। एक बाइक की ओर दौड़ती बाघिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसके बाद, नागरिकों के बीच चर्चा हुई कि बाघिन उसी इलाके में घूम रही है।

इस बीच, शाम 6 बजे के आसपास, चिमूर तहसील के खंबाला से नागेश गायकी चंद्रपुर से मूल की ओर बाइक नंबर एमएच 33 एए 3039 पर जा रहे थे। बाधिन ने उन पर हमला किया और उनके पैर को गंभीर रूप से घायल कर दिया इस घटना से नागरिकों में भारी दहशत फैल गई है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना