चंद्रपुर

गोसेखुर्द के निर्माणाधीन दाई नहर फूटने से तीन एकड़ कृषि भूमि बर्बाद

नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. नागभीड तहसील के सावंगी(बडगे) क्षेत्र से गुजरने वाली गोसेखुर्द दाहिनी नहर की निर्मंधिन दीवार फुट गई और नहर में जमा पानी निकटवर्ती सावंगी खेतशिवार में प्रवेश कर गया. इसलिए, जैसे ही नहर में पानी खेती की ओर बहने से पलसगांव खुर्द के रवींद्र बाबूराव शेंडे की तीन एकड़ कृषि भूमि में रेती, पत्थरों पूरे बहने से धान फसल नष्ट हो गयी. किसानों को भारी नुकसान हुआ है.

चंद्रपुर जिले में भारी बारिश जारी है. शनिवार रात हुई भारी बारिश के कारण एक ही रात में नदी, नाले और तालाब भर गए, लेकिन भारी बारिश जारी है. परिणामस्वरुप जल भंडारण में वृद्धि हुई. नागभीड तहसील में निर्माणाधीन गोसेखुर्द की दाहिनी नहर का काम सावंगी(बडगे)क्षेत्र में चल रहा है.

इन नहरों का कार्य एल बी कुंजीर कान्टैक्शन कंपनी पुणे के माध्यम से चल रहा है. यह नहर जनकापुर से सावंगी क्षेत्र तक गुजरी है. कंपनी के काम की धीमी गति और समय पर भारी बारिश के कारण, नहर का पानी बगल के खेत में घुस गया और परिणामस्वरूप रवींद्र बाबूराव शेंडे का ग्रुप नं. 57-1 पुरी तरह से नष्ट हो गई. 

गोसेखुर्द नहर में जमा पानी कैनल फूटने से खेती में फैलने से खेत पूरी तरह से नष्ट हो गए. उपसा के कारण तीन एकड की धान फसल बर्बाद हो गयी. किसानों की मांग है कि उक्त घटना की जांच करायी जाये और किसानों को मुआवजा दिया जाये.

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे