ताड़ोबा होमस्टे फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

ताड़ोबा के बफर गांवों के होमस्टे को मिलेगा वैश्विक मंच, ताड़ोबा के 30 होमस्टे का चयन, Airbnb से हुआ MoU

Tadoba Airbnb MoU: ताड़ोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बफर गांवों के होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए Airbnb के साथ MoU किया है। पहले चरण में 30 होमस्टे चुने गए हैं।

आंचल लोखंडे

Tadoba Buffer Villages: ताड़ोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व (TATR) प्रशासन ने सामुदायिक आधारित इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। ताड़ोबा के बफर क्षेत्र के गांवों में संचालित होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए TATR प्रशासन ने Airbnb के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) किया है। इसके तहत स्थानीय होमस्टे संचालकों को डिजिटल प्रशिक्षण, वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार तथा देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंच बनाने में सहायता दी जाएगी। यह MoU नागपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वन मंत्री गणेश नाईक, वरिष्ठ वन अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में हुआ।

पहले चरण में 30 होमस्टे चयनित

इस साझेदारी के तहत ताड़ोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व कंजर्वेशन फाउंडेशन (TATRCF) और Airbnb मिलकर होमस्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) संचालकों को ऑनलाइन लिस्टिंग, प्रोफेशनल फोटोग्राफी, पर्यटकों से संवाद तथा आतिथ्य प्रबंधन का प्रशिक्षण देंगे। वर्तमान में ताड़ोबा क्षेत्र में करीब 100 होमस्टे संचालित हैं। इनमें से पहले चरण के लिए 30 होमस्टे का चयन किया गया है। अब तक 15 होमस्टे Airbnb प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध हो चुके हैं।

स्थानीय रोजगार और संरक्षण को मिलेगा बल

ताड़ोबा के फील्ड डायरेक्टर प्रभु नाथ शुक्ला ने कहा कि इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा और सतत पर्यटन के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

रोजगार को जोड़ने की दिशा में अहम कदम

Airbnb इंडिया एवं दक्षिण-पूर्व एशिया के कंट्री हेड अमनप्रीत बजाज ने कहा कि इस साझेदारी से स्थानीय होमस्टे संचालकों को वैश्विक पर्यटकों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा। साथ ही पर्यटकों को ताड़ोबा के स्थानीय जीवन, संस्कृति और ग्रामीण परिवेश का प्रामाणिक अनुभव प्राप्त होगा। ताड़ोबा के बफर गांवों में पर्यटन से होने वाली आय को स्थानीय समुदाय तक पहुंचाने और वन्यजीव संरक्षण के साथ रोजगार को जोड़ने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता