आगरझरी में बाघ का हमला (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व में बाघ का हमला, खेत में काम कर रही महिला की मौत, ग्रामीणों में डर और आक्रोश

Woman killed In Tiger Attack: चंद्रपुर के ताडोबा-अंधारी वाघ परियोजना क्षेत्र के आगरझरी में बाघ ने खेत में काम कर रही 60 वर्षीय महिला मंदाबाई मंगाम पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर मौत हो गई।

आंचल लोखंडे

Tiger Attack In Chandrapur: ताडोबा-अंधारी वाघ परियोजना के मोहर्ली वनपरिक्षेत्र अंतर्गत आगरझरी तालाब परिसर में सोमवार दोपहर बाघ के हमले में 60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। तालाब के समीप खेत में खाद की बोरियां धोते समय अचानक सामने आए बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। हमले के बाद बाघ महिला को कुछ दूरी तक घसीटकर ले गया।

इस घटना से आगरझरी और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतका की नाम आगरझरी निवासी मंदाबाई सूर्यभान मंगाम (60) है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मंदाबाई सोमवार दोपहर आगरझरी तालाब से सटे खेत में काम कर रही थीं। वह सर्वे क्रमांक 10/4 तथा कंपार्टमेंट क्रमांक 187 के परिसर में खाद की बोरियां धो रही थीं। इसी दौरान तालाब की दिशा से अचानक बाघ वहां पहुंचा और महिला पर हमला कर दिया।

ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए

इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को घटनास्थल से सुरक्षित दूरी पर हटाया। वन विभाग की टीम ने परिसर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

आगरझरी में तीसरी घटना

आगरझरी तालाब और उसके आसपास का क्षेत्र वन्यजीवों की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे पहले भी इस परिसर में बाघ के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी है। महिला पर हुए इस हमले को आगरझरी क्षेत्र में बाघ के हमले की अब तक की तीसरी घटना बताया जा रहा है। लगातार सामने आ रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का वातावरण है।

India By Election 2026 LIVE: उपचुनाव में दांव पर कई दलों की साख, नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक वोटिंग शुरू

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब

दुर्गा पूजा में उपद्रव की कोशिश तो खैर नहीं! राज्यभर में DJ बैन,जानें बिहार पुलिस का नया सिक्योरिटी प्लान