चंद्रपुर

Chandrapur News: सरकार को दिखाए जूते-चप्पल, BRS ने किया विरोध प्रदर्शन

नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. जिवती तहसील के किसानों को भूमि पट्टे और अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) 19 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. अब तक महाराष्ट्र सरकार और प्रशासन ने इस आंदोलन पर ध्यान नहीं दिया है. इसलिए भारत राष्ट्र समिति ने आज महाराष्ट्र सरकार और प्रशासन के विरोध में तहसील कार्यालय जिवती पर जूते-चप्पल दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया.

महाराष्ट्र के अंतिम छोर पर चंद्रपुर जिले में जिवती तहसील का गठन 21 साल पहले हुआ था, लेकिन अभी भी यह तहसील विकास की मुख्यधारा में शामिल नहीं हो सका है. कई गांवों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. कोई मुख्य सड़कें नहीं हैं, कोई स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं, पीने के पानी के लिए यहां दर-दर भटकना पडता है, शिक्षा व्यवस्था बहुत खराब है. यहां के लोगों की मुख्य मांग कृषि भूमि का पट्टा देना है. तहसील में भूमि अब फेरफार शुरू नहीं हुआ है.

व्यायाम शाला, वाचनालय, वन विभाग के ना हरकत प्रमाणपत्र की शर्त रद्द करें, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा खोलें आदि मांगों को लेकर भारत राष्ट्र समिति द्वारा 19 फरवरी से जिवती तहसील कार्यालय के सामने बेमियादी अनशन शुरू है. आंदोलन के चार दिन बितने के बावजूद शासन व प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं देने पर शु्क्रवार को बीआरएस आंदोलनकर्ताओं ने सरकार को चप्पल-जूते दिखाकर निषेध किया. आंदोलन का संज्ञान लेकर जिवती तहसीलवासियों को न्याय देने की मांग बीआरएस नेता भूषण फुसे ने की.

तमिलनाडु की जेल में सुरक्षा में कोताही पर एक्शन! उप जेल अधीक्षक पर गिरी गाज, कईयों का ट्रांसफर हुआ

Delhi Chalo March को लेकर मेट्रो सेवा पर असर! राजीव चौक समेत 10 प्रमुख रूटों का रहेगा डायवर्जन, देखें लिस्ट

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने पर भी नहीं रुका हमला, VIDEO

Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित; भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

दिवाली के पीक सीजन में व्यापारियों का फूटा गुस्सा; अब दिल्ली चलो मार्च में जुटेंगे अखिलेश और ममता भी