चंद्रपुर

शराब दूकान के सामने चाय बेचो आंदोलन; दत्त नगर की महिला आक्रमक, जनविकास सेना के नेतृत्व में आंदोलन

नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. शहर के देशी शराब दूकान का विषय चर्चा में आ रहा है. विभिन्न प्रकार के आंदोलन करने के बावजूद प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की भूमिका नही उठायी जाने से दत्त नगर के दूकान शराब दूकान शुरू करने का बार-बार प्रयास कर रहे है. इसलिए परिसर की महिलाओं ने जनविकास सेना अध्यक्ष पप्पु देशमुख के नेतृत्व में दूकान के सामने चाय बिककर अनोखा आंदोलन किया. 

नागपुर रोड पर डा. राम भारत के बाल अस्पताल के पास नए से शुरू हुवे देशी शराब दूकान के खिलाफ स्थानीय नागरीकों ने सर्वपक्षीय आंदोलन शुरू किया है. सोमवार को परिसर की महीलाओं ने आक्रमक होकर सुबह 8 बजे से दुकान के सामने एकत्रित हुवी. जनविकास सेना महिला आघाडी की मनिषा बोबडे व मेघा दखने के नेतृत्व में चाय बेचकर आंदोलन किया. शराब दूकान के सामने बोबडे ने चाय की दूकान शुरू की. उसके पश्चात उपस्थितों ने पैसे देकर चाय खरीदी. चाय की बिक्री से प्राप्त पैसे आंदेालन के खर्च में जमा किए गए. 

इस समय जन विकास युवा आघाडी के अक्षय येरगुडे, आकाश लोडे, गितेश शेंडे, आप के सुनील मुसले, मयुर राईकवार, संतोष दोरखंडे, सिकंदर सागोरे, संतोष बोपचे, विजेंदर गिल, गोकुल बन्सोड, अमित पुगलिया, शाहरुख मिर्झा, नितीन झाडे,अभिजित मोहगावकर, कौसल्या मानकर, बेबी राठोड, लक्ष्मी तोडासे, लता  सलामे, पूष्‍पा तोडासे, राखी सातपुते, वैशाली मानकर, जीवनकला पानपटे, शिला  बिरमवार, पार्वती रासपायले,  मिरा चौधरी, जयश्री पुनवटकर, सुनील भोयर, विलास चिचवलकर, प्रफुल चौधरी, प्रविण मालेकर आदी स्थानीय नागरिक सहभागी हुवे थे. 

फोटो_2सीएचएनबी13.जेपीजी

कमलेश सातपुते,    

------------------------------------

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला