सड़क हादसा (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

Chandrapur Road Accident: सावली में भीषण सड़क हादसा, तेलंगाना जा रही 3 मजदूर महिलाओं की मौत

Chandrapur News: सावली के पास तेलंगाना जा रही मजदूर महिलाओं की पिकअप वैन को हाइवा ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अपूर्वा नायक

Chandrapur News In Hindi: चंद्रपुर से मजदूर महिलाओं को लेकर तेलंगाना जा रही एक पिअप वैन को तेज रफ्तार हाइवा चालक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 3 मजदूर महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रपुर जिले के सावली व मूल के मजदूर बडी संख्या में तेलंगाना राज्य में बुआई के लिए जाते है। सोमवार को ऐसे ही काम के लिए जानेवाले लोगों के पिकअप वाहन को हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी इस भीषण दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गयी।

बताया जाता है कि हादसा इतना भीषणा था कि एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो अन्य महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। कुछ लोग इसमें गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक महिलाओं में मीनाबाई अनिल लाटेलवार (50), निवासी चांदली बुज), विमलबाई सोयाम (निवासी बेंबाल), और लीलाबाई मांडरे (निवासी दिघोरी) हैं।

तेलंगाना जा रहे थे मजदूर

सावली तहसील के चांदली बुज, गांव से रविवार (21 दिसंबर) की रात को 16 मजदूर पिकअप वाहन से तेलंगाना के लिए निकले थे। तेलंगाना राज्य पहुंचने के बाद पिकअप कुछ दूर तक सड़क किनार ककी रही। उसी समय पीछे से आ रही एक हाइवा ने पिकअप ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस टक्कर में मीनाबाई अनिल लाटेलवार की मौके पर ही मौत हो गई। विकास टेकाम के पैर में गंभीर चोटें आई। दूसरे घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, विमलवाड सोयाम और लीलाबाई मांडरे (निवासी दिघोरी) की इलाज के दौरान मौत हो गई बताया गया है कि गंभीर रूप से घायलो को आगे के इलाज के लिए चंद्रपुर रेफर कया गया है। इस घटना से इलाके मे मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट