कांग्रेस मंडल यात्रा (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

Chandrapur Politics: ओबीसी अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने भरी हुंकार, राजुरा में मंडल यात्रा सभा का दमदार आयोजन

Chandrapur Congress: राजुरा में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की मंडल यात्रा के तहत सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में ओबीसी जनजागरण अभियान को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

आंचल लोखंडे

Mandal Yatra Rajura: वंचित, शोषित एवं पीड़ित ओबीसी समाज को सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकार एवं आरक्षण का संरक्षण दिलाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की ओर से निकाली गई ‘मंडल यात्रा’ की सभा राजुरा स्थित स्वयंवर मंगल कार्यालय, गडचांदूर रोड पर उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान के शिल्पकार भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर मान्यवरों द्वारा पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन के साथ हुई।

इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. यशपाल भिंगे, विदर्भ समन्वयक मोरेश्वर भादे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुभाषभाऊ धोटे, ओबीसी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धनराज मुंगले, विनोद अहिरकर, जिलाध्यक्ष उमाकांत धांडे, गुरुदास चौधरी, अजय हट्टेवार, प्रशांत पवार, राजुरा विधानसभा कांग्रेस समन्वयक एवं नगराध्यक्ष अरुण धोटे, पूर्व नगराध्यक्ष स्वामी येरोलवार, एड. अरुण धोटे, एड. सदानंद लांडे, नंदकिशोर वाढई, महिला जिलाध्यक्ष कुंदा जेनेकर, कांग्रेस के राजुरा तालुकाध्यक्ष रंजन लांडे, कोरपना के उत्तम पेचे, गोंडपिपरी के अशोक रेचनकर, राजुरा तालुका कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग अध्यक्ष सुरेश पावडे, कोरपना तालुका कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग अध्यक्ष राहुल मालेकर, गोंडपिपरी तालुका कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग अध्यक्ष महेंद्र कुनघाडकर तथा जिवती तालुका कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग अध्यक्ष तिरुपती पोले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। गडचांदूर नगर परिषद के उपाध्यक्ष संजय मेंढी, राजुरा कांग्रेस शहराध्यक्ष हरजीतसिंग संधू, महिला कांग्रेस तालुकाध्यक्ष निर्मला कुडमेथे, शहराध्यक्ष संध्या चांदेकर, नानाजी आडे, नगर परिषद सभापति अनंतकुमार ताजने, पूनम गिरसावले एवं नगरसेविका इंदू निकोडे सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

‘हर एक ओबीसी बनेगा कांग्रेस’ का संकल्प

‘हर एक ओबीसी बनेगा कांग्रेस’ की संकल्पना के तहत आयोजित इस सभा में ओबीसी समाज के अधिकारों को लेकर व्यापक जनजागरण करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। मंडल यात्रा के माध्यम से ओबीसी आरक्षण, सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकार, राजनीतिक प्रतिनिधित्व तथा सामाजिक एवं आर्थिक मुद्दों को लेकर जनजागरण किया गया। ओबीसी समाज के अधिकारों पर किसी भी प्रकार का आघात न हो, इसके लिए संगठित होकर आवाज उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

सभा में ओबीसी समाजबंधुओं, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का प्रस्तावना ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाकांत धांडे ने रखा। संचालन शैलेश लोखंडे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रा. प्रफुल्ल शेंडे ने किया।

‘मंडल यात्रा’ केवल राजनीतिक सभा नहीं

सभा में यह भावना व्यक्त की गई कि ‘मंडल यात्रा’ केवल राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि ओबीसी समाज के अधिकारों एवं हकों के लिए जनजागरण का प्रभावी अभियान है। सामाजिक न्याय, आरक्षण एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए ओबीसी समाज से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया गया। राजुरा के बाद 11 अगस्त को भद्रावती, वरोरा, हिंगणघाट एवं वर्धा में मंडल यात्रा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चंद्रपुर जिले से शुरू हुए ओबीसी अधिकारों के इस जनजागरण अभियान को आगे और व्यापक बनाने का संकल्प कांग्रेस ओबीसी विभाग की ओर से व्यक्त किया गया।

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?