पुलिस की गिरफ्त में आरोपी 
चंद्रपुर

चंद्रपुर में चल था मुर्गा लड़ाई का खेल, पुलिस ने मारा छापा, 12 लोग गिरफ्तार

चंद्रपुर जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर चल रहे मुर्गाबाजार पर छापा मारकर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से मुर्गे और पैसे भी जब्त किए...

आकाश मसने

चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर चल रहे मुर्गाबाजार पर छापा मारकर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 व 7 जनवरी को की गई। इसका खुलासा पुलिस ने बुधवार को किया। पुलिस ने बताया कि प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर भद्रावती पुलिस ने भद्रावती तहसील के कोंडेगांव परिसर में मुर्गा बाजार में छापा मारकर कुल 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके पास से 4660 रुपये मूल्य का कीमती सामान जब्त किया है।

उक्त कार्रवाई मंगलवार को शाम करीब 5.30 बजे की। कोंडेगांव परिसर में मुर्गाबाजार संचालित होने की सूचना मिलने के बाद सहायक पुलिस निरीक्षक केदारे ने महेंद्र बेसेकर, जितेंद्र पराते, संतोष कवड़े, भरत पुसांडे और शंकर घुगे के साथ मुर्गा बाजार पर छापा मारा। इसमें आरोपियों से लड़ाई में इस्तेमाल किए गए मुर्गे और नकदी समेत 4,660 रुपये का कीमती सामान जब्त किया गया। भद्रावती पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है।

मोहाड़ी तुकुम जंगल में चल रही थी मुर्गा लड़ाई

वहीं जिले के बल्लारपुर में पुलिस ने मुर्गा लड़ाई के खेल में छापा मारकर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4,450 रुपए का कीमती सामान जब्त किया। यह ऑपरेशन 6 जनवरी को मोहाड़ी तुकुम जंगल में चलाया गया। बल्लारपुर पुलिस की एक टीम जब थाना के अंतर्गत देहात क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तो उन्हें सूचना मिली कि मोहाड़ी तुकुम जंगल में मुर्गों की लड़ाई पर पैसा जीतने की बाजी लगा रहा है। महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

6 आरोपी गिरफ्तार, रुपए भी जब्त

पुलिस ने छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 4,450 रुपये का माल जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी संकेत खुशाल ठाकरे (24), करण दिनेश नन्नावार (24), लाला दादाजी राउत (25), श्रीकांत वेंकटेश गुमलवार (24), अभिषेक नानदेव आत्राम (25) और योगेश शंकर पिपरे (30) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कांस्टेबल पंकज शिंदे, कांस्टेबल अगाड़े, कांस्टेबल प्रकाश, कांस्टेबल सचिन और कांस्टेबल सौरभ द्वारा की गई।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन