डोडा पाउडर जब्ती,(सोर्स: सौजन्य AI)  
चंद्रपुर

फिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार

Chandrapur Doda Powder Seizure: चंद्रपुर के कोरपना में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई कर 2.267 किलो डोडा पाउडर जब्त किया। 10 लाख रुपये से अधिक के माल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

अंकिता पटेल

Chandrapur Drug Smuggling: चंद्रपुर कोरपना पुलिस ने गडचांदूर-कोरपना मार्ग स्थित वनसडी इलाके में फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई करते हुए 2.267 किलो डोडा पाउडर सहित 10 लाख 9 हजार 68 रुपये का माल जब्त किया है। इस मामले में जसवंतलाल श्रीबिसन दास (40) तथा सोनू लवकुमार शमों (36) को गिरफ्तार किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मध्यप्रदेश से यह मादक पदार्थ कोरपना ले जा रहे थे। दोनों आरोपी जम्मू-कश्मीर के घगवाल, तहसील एवं जिला सांबा के निवासी बताए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गडचांदूर से हैदराबाद की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक जेके-21-सी-4599 में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने वनसडी क्षेत्र में नाकाबंदी कर ट्रक को रोका और तलाशी के दौरान ट्रक से डोडा पाउडर बरामद किया। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक लता वाढीवे के नेतृत्व में पीएसआई देवानंद केकन एवं उनकी टीम ने की। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे तथा एसडीपीओ रविंद्र जाधव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

पांच पॉलिथीन बैग में मिला मादक पदार्थ

ट्रक की तलाशी के दौरान ड्राइवर के केबिन में रखी एक सफेद बोरी में चार हरे रंग की पॉलिथीन तथा क्लीनर सीट के पीछे एक सफेद पॉलिथीन बैग मिला। इन पांचों पॉलिथीन में सुनहरे-भूरे रंग का पाउडर भरा हुआ था।

पुलिस ने तत्काल फॉरेन्सिक टीम को मौके पर बुलाया। जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि बरामद पदार्थ 2।267 किलो डोडा पाउडर है। कार्रवाई के दौरान 9 हजार 68 रुपये मूल्य का मादक पदार्थ तथा 10 लाख रुपये कीमत का ट्रक जब्त कर कुल 10 लाख 9 हजार 68 रुपये का माल पुलिस ने कब्जे में लिया।

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी