मूल में 173 करोड़ से बनेगा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक (फाइल फोटो) 
चंद्रपुर

मूल में 173 करोड़ से बनेगा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, राज्य मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Chandrapur News: राज्य सरकार ने चंद्रपुर के मूल में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज को मंजूरी दी है। 173 करोड़ की लागत से बनने वाले कॉलेज में 300 छात्रों को प्रवेश मिलेगा और 81 पदों की मंजूरी दी गई है।

पूजा सिंह

Government Polytechnic State Cabinet Approves: चंद्रपुर जिले के मूल में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। राज्य मंत्रिमंडल की हुई बैठक में यह मंजूरी प्रदान करते हुए सरकार ने इस पॉलिटेक्निक कॉलेज को साकार करने के लिए अपेक्षित 173 करोड़ से अधिक खर्च का प्रावधान किया है।

राज्य सरकार द्वारा मंजूर किये गए इस पॉलिटेक्निक कॉलेज में कुल 300 छात्रों को प्रथम वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश दिया जाएगा। इस प्रस्तावित कॉलेज के लिए राज्य सरकार ने 39 शिक्षा कर्मचारी तथा 42 गैर शिक्षा कर्मचारियों के पदों को भी मंजूर किया है।

मूल में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा नया पॉलिटेक्निक कॉलेज

गौरतलब है कि, सूरजागड़ स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से मूल शहर में स्टील प्लांट स्थापित करने के प्रयास जारी है। इसके अलावा भी कई औद्योगिक संस्थान अपने कारखाने स्थापित करने जा रहे हैं, ऐसे में इस क्षेत्र में व्यापक औद्योगिक विस्तार को देखते हुए, मूल में सरकारी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

मुनगंटीवार की पहल पर मूल में सरकारी तकनीकी कॉलेज की मांग

इसलिए स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए कुशल जनशक्ति और तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एक सरकारी तकनीकी महाविद्यालय शुरू करने की मांग विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने शासन स्तर पर उठाई थी। इस संबंध में, उन्होंने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के साथ लगातार बैठकें की थी।

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, जनता से करेंगे संवाद

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान