घुग्घुस स्वतंत्रता दिवस (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

घुग्घुस कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर

Ghugghus Congress Office: घुग्घुस कांग्रेस कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहर अध्यक्ष राजू रेड्डी ने ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में एकजुटता का संकल्प लिया।

आंचल लोखंडे

Ghugghus Independence Day: देशभक्ति के जज्बे और उत्साह से सराबोर माहौल में घुग्घुस स्थित स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण समारोह के साथ आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

रविवार सुबह 9 बजे कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राजू रेड्डी के हाथों ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान और ध्वजगीत की गूंज के बीच उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद ‘भारत माता की जय’ तथा स्वतंत्रता सेनानियों के जयघोष से कांग्रेस कार्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

घुग्घुस कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह

ध्वजारोहण के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजू रेड्डी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों और महापुरुषों के बलिदान को याद किया। उन्होंने देश की एकता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सभी से प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रहित में एकजुटता का संकल्प

समारोह में कांग्रेस की नगराध्यक्ष दीप्ति सोनटक्के, वरिष्ठ नेता जयंत जोगी, स्वच्छता सभापति नुरूल सिद्दीकी, महिला एवं बाल कल्याण सभापति माला मेश्राम, नगरसेवक दिलीप पिट्टलवार, नगरसेविका आशा गणेश पाणघाटे, नगरसेविका पल्लवी दिनेश घुले, नगरसेविका सुनीता मंदेश्वर पेंदोर, नगरसेविका वैशाली चिकनकर, नगरसेवक पंकज धोटे, जिला महासचिव अलीम शेख, जिला उपाध्यक्ष यास्मिन सैय्यद, महासचिव पदमा त्रिवेणी, संध्या मंडल, आयेशा अली बुखारी, सरस्वती कोवे, जिला सचिव अजय उपाध्याय, इंटक उपाध्यक्ष शहजाद शेख, प्रशांत सारोकर, दीपक कांबले, सुजीत सोनटक्के, सुनील पाटील, बालकिशन कुलसंगे, देव भंडारी, आकाश चिलका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज