एसटीपी में गैस लीक (सौजन्य-नवभारत) 
चंद्रपुर

STP में गैस लीक से मचा हड़कंप, घरों से निकलकर बाहर भागे लोग, रहमतनगर बस्ती में दहशत का माहौल

Gas leak at STP: चंद्रपुर शहर में रहमतनगर बस्ती में एसटीपी से गैस लीक होने की खबर सामने आई है। गैस लीक होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रिया जैस

Chandrapur News: चंद्रपुर शहर के रहमतनगर परिसर में स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। इस गैस रिसाव से रहमतनगर बस्ती के लोगों में तेज दुर्गंधि के बाद दम घुटने की शिकायत के बाद अफरातफरी मच गई। इस घटना के बाद रहमतनगर बस्ती के कई लोगों को स्थलांतरित किया गया।

स्थानीय महानगर पालिका की ओर से शहर में भूमिगत गटर योजना पूर्ण की गई है। इस योजना के तहत जमा किये जाने वाले गंदे पानी पर पुनर्प्रक्रिया कर उसे महाजेनको के स्थानीय ताप बिजलीघर रवाना किया जाता है। इस पुनर्प्रक्रिया के लिए महानगर पालिका द्वारा इराई नदी किनारे 2 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किये गए हैं, जो क्रमशः रहमतनगर और पठानपुरा परिसर में है।

घरों से बाहर भागे लोग

बुधवार को शाम 5 बजे के करीब रहमतनगर परिसर में आयशा मस्जिद के पास स्थित एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में अचानक गैस रिसाव की घटना हुई। गैस रिसाव होते ही रहमतनगर बस्ती के निवासियों को तेज दुर्गंध सताने लगी, कुछ ही देर में परिसर के कुछ लोगों को जी मचलाने, सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्या होने लगी, जिससे इस बस्ती में अफरातफरी मच गई। यह सड़ांध इतनी तीव्र थी कि, लोगों को अपने घरों से बाहर निकलकर भागने पर मजबूर होना पड़ा।

बस्ती के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश

उल्लेखनीय है कि, मनपा द्वारा बनाये गए यह दोनों सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट फिलहाल महाजेनको के स्थानीय ताप बिजलीघर को हैंड ओवर किये गए है। इस प्लांट का रखरखाव भी सीटीपीएस के ही जिम्मे है। गैस रिसाव की घटना और उससे मची अफरातफरी की खबर मिलते ही सीटीपीएस तथा मनपा के अधिकारी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही पल में प्लांट के पास दमकल विभाग की गाड़ियां तथा एम्बुलेंस तैनात की गई।

सीटीपीएस के अधिकारियों द्वारा एहतियातन रहमतनगर बस्ती के कई लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए। सीटीपीएस अधिकारियों के उक्त निर्देशों के बाद रहमतनगर बस्ती का अधिकांश हिस्सा खाली हो गया। कुछ लोगों की तबीयत बिगडने पर उन्हें जिला सामान्य अस्पताल में भरती किया गया है। अब तक किसी भी तरह की जीवहानि का समाचार नहीं है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में जमा होने वाले गंदे पानी पर पुनर्प्रक्रिया करने के लिए क्लोरीन गैस का इस्तेमाल किया जाता है। मनपा के एक अधिकारी ने बताया कि, प्लांट में बड़े पैमाने पर क्लोरीन गैस के अतिरिक्त सिलेंडर रखे जाते है, इसी एक्स्ट्रा सिलेंडर में से संभवतः गैस रिसाव हुआ होगा।

केमिकल एक्सपर्ट की टीम करेंगी मुआयना

सीटीपीएस के उप मुख्य अभियंता डॉ. भूषण शिंदे ने बताया कि, यह गैस रिसाव किस वजह से हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इसकी वजह तलाशने के लिए सीटीपीएस के केमिकल एक्सपर्ट की एक टीम थोड़ी ही देर में प्लांट का मुआयना करेगी, इसके बाद ही गैस रिसाव के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने दावा किया कि, रहमतनगर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज