चिमूर सड़क हादसा (सौजन्य-नवभारत) 
चंद्रपुर

Chandrapur: दवा लेने जा रहे 27 वर्षीय युवक को ट्रैवलर ने रौंदा, हादसे में दर्दनाक मौत; साथी गंभीर

Chandrapur Chimur Road Accident: चिमूर के खुटाला में ट्रैवलर और बाइक की भिड़ंत, दवा लेने जा रहे युवक की मौत। NH-353 पर कोयले से भरा ट्रक पलटा। पढ़ें पूरी खबर।

प्रिया जैस

Traveler Bike Collision: चंद्रपुर जिले के चिमूर तालुका में नेरी मार्ग पर खुटाला गांव के पास दुपहिया और ट्रैवलर के हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया है। खुटाला निवासी हितेश कचरु गुरनूले (उम्र 27) ऐसा मृतक का नाम बताया जा रहा है।

वह अपने मित्र आशिष मन्सराम श्रीरामे (उम्र 29) के साथ दवा लाने नेरी जा रहा था। पुलिस सुत्रों ने बताया कि दोनों दुपहिया से नेरी की ओर निकले थे। उसी समय विपरित दिशा से तेज गति व अनियंत्रित रुप से आ रही ट्रैवलर क्र। एमएच 40 एके 7898 ने उनकी दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी।

इलाज के लिए भेजा नागपुर

यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दुपहिया सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद तत्काल घायलों को चिमूर के उपजिला सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार पश्चात अगले इलाज के लिए नागपुर भेजा गया है। हितेश की हालत नाजुक थी।

वह आखरी सांसे गीन रहा था, उसकी मौत हो जाने की जानकारी पुलिस ने दी। इस बीच चिमूर पुलिस ने आरोपी ट्रैवलर चालक नेरी निवासी अमोल गिरडे के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है। मामले की और अधिक जांच चिमूर पुलिस कर रही है।

कोयले से भरा ट्रक पलटा, जनहानि नहीं

चंद्रपुर जिले के चिमूर उमरेड राष्ट्रीय महामार्ग 353 पर भय्यूजी महाराज स्कूल के पास मोड़ पर कोयले से भरा एक ट्रक पलट गया। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी नुसार, चिमूर उमरेड राष्ट्रीय महामार्ग 353 ई पर शनिवार को कोयले से भरा 18 चक्का ट्रक क्र. एमएच 40 एलएस 8543 के चालक का नियंत्रण छूटा गया।

यह ट्रक तेज रफ्तार में था। कोयले का लोड अधिक होने से मोड पर यह ट्रक पलट गया। इस मार्ग पर पथदीप व सफाई का अभाव है। वहीं वाहनों के लिए उचित दिशा निर्देशों के बोर्ड आदि नहीं लगे है। बताया जाता है कि कुछ समय के लिए इस मार्ग की यातायात अवरुध्द हुई थी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा