चंद्रपुर में बाघ का शव (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

चंद्रपुर के वरोरा में पानी में तैरता मिला बाघ का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

Chandrapur Tiger Death: चंद्रपुर के वरोरा तहसील के फत्तेपुर के पास पोथरा नाला बांध में करीब ढाई से तीन वर्ष के बाघ का शव पानी में तैरता मिला। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • चंद्रपुर जिले की वरोरा तहसील के फत्तेपुर गांव के पास पोथरा नाला बांध में बाघ का शव पानी में तैरता मिला।

  • किसानों ने सोमवार दोपहर करीब 3 से 3:15 बजे के बीच कैनल क्रमांक-12 के पास शव देखा।

  • मृत बाघ की उम्र करीब ढाई से तीन वर्ष बताई जा रही है। शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले।

Chandrapur Forest Department: चंद्रपुर जिले के वरोरा तहसील के पोथरा नाला बांध क्षेत्र में ग्राम फत्तेपुर के पास एक बाघ का शव पानी में तैरता मिलने से वन विभाग में खलबली मच गई। कैनल क्रमांक -12 के समीप सोमवार दोपहर करीब 3 से 3.15 बजे के बीच किसानों ने बाघ का शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ किसान कैनल के पास से गुजर रहे थे।

इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रहे बाघ के शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल वनपरिक्षेत्र अधिकारी सुनील मडावी को इसकी जानकारी दी। मडावी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव का पंचनामा किया। मृत बाघ की उम्र करीब ढाई से तीन वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक निरीक्षण में बाघ के शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं

हालांकि, उसका शरीर फूला हुआ पाया गया। ऐसे में बाघ की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई, या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह सवाल बना हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए उपविभागीय वन अधिकारी रंजन तलमले ने भी घटनास्थल का दौरा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए ताड़ोबा ट्रांजिट सेंटर, चंद्रपुर भेजा गया है। 17 नवंबर को होने वाले पोस्टमार्टम के बाद ही बाघ की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

जांच का अहम पहलू

शरीर पर चोट के निशान नहीं, लेकिन शव फूला हुआ मिला। बाघ की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट अहम होगी।

देवाड़ा परिसर में बाघ की दहशत

चंद्रपुर शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित देवाड़ा परिसर में बाघ दिखाई देने की खबरों से इस परिसर में दहशत व्याप्त हो गयी है। इस परिसर से दो अलग अलग स्थानों के फोटोज वायरल होने से इस परिसर में खलबली मची हुई है। शहर से महज 4 किलोमीटर दूर स्थित देवाडा में बड़े पैमाने पर नागरी बस्तियां बसी है। इस परिसर में महाकाली नगरी, विदर्भ टाउनशिप, विदर्भ होम्स जैसी कॉलोनी बसी हुई है, तथा अपार्टमेंट्स है जिनमें सैकड़ों नागरिक रहते है।

बाघ की तस्वीर वायरल

इसी परिसर में स्थित विदर्भ टाउनशिप में करीब 200 फ्लैट्स और बंगलों है। इस टाउनशिप के मुख्य प्रवेशद्वार के सामने बाघ विचरण करता हुआ एक फोटो किसी ने वायरल किया, जिससे इस टाउनशिप में बसे लोगों में भय और दहशत निर्माण हुई। इस बीच इसी टाउनशिप के सामने बसी महाकाली नगरी परिसर से भी झाड़यों में छिपे हुए एक बाघ की तस्वीर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

और बढ़ गयी लोगों में यह दहशत

जिससे बाघ को लेकर लोगों में यह दहशत और बढ़ गयी। यह दोनों फोटोज एआई से तैयार किये है या वास्तविक है इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है, किंतु बताया जाता है कि, दाताला, देवाड़ा, हिंगनाला तथा पठानपुरा परिसर से भी वन अधिकारियों को बाघ दिखाई देने के कॉल प्राप्त हुए है।

इस संदर्भ में वन्यजीव तथा पर्यावरणीय संस्था इको प्रो संस्था के बंडू धोतरे ने बताया कि, देवाड़ा परिसर में बाघ दिखाई देने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि इराई नदी किनारे ही स्थित सुपर थर्मल पावर स्टेशन के परिसर में बाघ दिखाई देना सामान्य बात हो गयी है, यही बाध इराई नदी से होते हुए दाताला, देवाड़ा या कोसारा परिसर में पहुंचने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

भारतीय सेना में ब्रिगेडियर का पद खत्म? कर्नल से सीधे बनेंगे मेजर जनरल; जानें कारण

Heavy Rain Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 145 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चक्रवाती तूफान सक्रिय

डीजल निर्यात शुल्क में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी, ATF भी हुआ महंगा, नई दरें इस तारीख से होंगी लागू

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए