चंद्रपुर वनराई बंधारे (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

चंद्रपुर के सावली वनपरिक्षेत्र में 15 दिनों में बने 100 वनराई बंधारे, गर्मियों में मिलेगी राहत

Chandrapur Water Conservation: चंद्रपुर जिले के सावली वनपरिक्षेत्र में वन विभाग ने महज 15 दिनों में 100 वनराई बंधारों का निर्माण किया है। संभावित जलसंकट को देखते हुए यह जलसंधारण अभियान चलाया गया।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • चंद्रपुर के सावली वनपरिक्षेत्र में वन विभाग ने महज 15 दिनों में 100 वनराई बंधारों का निर्माण पूरा किया।

  • 6 नवंबर को चारगांव नदी में रेत से भरी बोरियों की मदद से बड़े वनराई बंधारे का निर्माण किया गया।

  • सावली, पेंढरी, पाथरी, व्याहाड और राजोली उपक्षेत्रों के वनकर्मियों ने मिलकर अभियान का लक्ष्य पूरा किया।

Chandrapur Forest Department: इस वर्ष कम बारिश के कारण आगामी गर्मियों में जलसंकट की आशंका को देखते हुए सावली वनपरिक्षेत्र में वन विभाग ने व्यापक जलसंधारण अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत वनकर्मियों ने महज 15 दिनों में पूरे वनपरिक्षेत्र में 100 वनराई बंधारों का निर्माण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इसी कड़ी में 6 नवंबर को चारगांव नदी पर रेत से भरी बोरियों की मदद से एक बड़े वनराई बंधारे का निर्माण किया गया।

विभागीय वन अधिकारी राजन तलमले और सहायक वन संरक्षक विकास तरसे के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र अधिकारी विनोद धुर्वे के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। नदी-नालों में बनाए गए इन बंधारों से बहकर जाने वाला पानी रोका जा सकेगा। इससे भूजल स्तर बढ़ाने और गर्मियों में पानी की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी।पांच उपक्षेत्रों के कर्मचारियों की एकजुटता सावली वनपरिक्षेत्र के प्रत्येक बीट में कम से कम पांच वनराई बंधारे बनाने का लक्ष्य रखा गया था।

पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के संवर्धन

सावली, पेंढरी, पाथरी, व्याहाड और राजोली इन पांचों उपक्षेत्रों के क्षेत्र सहायकों, वनपालों, वनरक्षकों, बीट सहायकों, पीआरटी दल और वन मजदूरों ने मिलकर इस लक्ष्य को पूरा किया। इस अभियान में क्षेत्र सहायक एन. एल. सिडाम, वनरक्षक सादागड एम. व्ही. मुंडे, टेकाड़ी के वनरक्षक ए.ए. गित्ते, चकपिरंजी के वनरक्षक आर. आर. मुरकुटे, रोशन मडावी, दिनेश मडावी और नवनीत जराते सहित वनकर्मियों ने योगदान दिया। 'पानी रोको, पानी जमीन में उतारो' के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए वन विभाग की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मानव-वन्यजीव संघर्ष में आएगी कमी

इस अभियान का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य जंगलों में वन्यजीवों और पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराना भी है। गर्मियों में पानी की तलाश में वन्यप्राणियों को जंगल से बाहर मानव बस्तियों की ओर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्हें अपने प्राकृतिक आवास में ही पानी मिलने से मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड