इरई डैम (सोर्स: सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर में धुआंधार बारिश, स्कूल-कालेजों को छुट्टी, इरई डैम के सभी गेट खोले

Chandrapur News: चंद्रपुर-गड़चिरोली में भारी बारिश से स्कूल-कॉलेज बंद हो गए हैं। वहीं इरई बांध के दरवाजे खोले गए। जलस्तर तेजी से बढ़ने से जिला प्रशासन अलर्ट में आ गया है।

आकाश मसने

Chandrapur Rain News: चंद्रपुर तथा गड़चिरोली जिलों में बुधवार की शाम से तेज बारिश हो रही है, इस बीच मौसम विभाग ने गुरुवार 25 सितंबर को दोनों जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया था। इसके चलते गुरुवार को चंद्रपुर के जिलाधिकारी ने जिले की सभीं स्कूलों, कालेजो को छुट्टी घोषित की कर दी।

चंद्रपुर कलेक्टर ने गुरुवार को सुबह 9 बजे यह आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले के जो स्कूल सुबह से खुल गए है, उक्त स्कूलों के विद्यार्थियों को सुबह 11 बजे से पहले छुट्टी देकर घर वापस भेज दें, जिलाधिकारी के आदेश का तत्काल अमल हुआ और स्कूलों और कालेजों से सभी छात्र-छात्राओं को सकुशल उनके घरों की ओर रवाना किया गया। शहर में गुरूवार की दोपहर तक लगातार बारिश हुई।

इरई बांध के दरवाजे खोले

जिले में हो रही बारिश के कारण चंद्रपुर शहर के समीप बने इरई डैम में जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है, ताप बिजलीघर प्रशासन ने इस डैम के 1, 4 और 7 नंबर के दरवाजे 0.50 मीटर से सुबह 10 बजे खोले गए उसी समय बाकी दरवाजे 0.25 मीटर खोले गए है। डैम से 6375 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है जिससे शहर के पास से गुजरने वाली इराई नदी में पानी का बहाव बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सितंबर महीना बीतने को है लैकिन मानसून थमने का नाम नहीं ले रहा है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले 4 दिन पूरे विदर्भ में जोरदार बारिश और बिजली गिरने की घटना को लेकर चेताया है। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 26 सितंबर के बीच विदर्भ के कुछ स्थानों पर मूसलाधार तो कुछ स्थानों पर अतिमूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा मेघगर्जना, बिजली कडकडाहट और 40-50 किमी प्रतिघंटे के रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बीच गुरुवार को शहर समेत जिले के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का नजारा देखने को मिला। दोपहर के समय शहर में हलकी बारिश हुई वही शाम 7 बजे के बाद बादलों की गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन पर इसका असर पड़ा है। जिले में कई स्थानों पर बुधवार की देर रात से गुरुवार की दोपहर तक निरंतर बारिश हुई।

पिछले कुछ दिनों से जिले और अन्य जगहों पर बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। ऐसे में सीएसटीपीएस प्रशासन ने पद्मापुर, किटाली, मासाला, पडोली, यशवंतनगर, दाताला, आरवट, नांदगांव पोडे, भटाली, वडोली, चिचेली, कढोली, पायली, विचोड़ा, खैरगांव, दसुरला, विचोदा बुजुर्ग, आंभोरा, लखमापुर, कोसरा, खुटाला हडस्ती चारवत, कवठी, चेक तिरवंजा, देवाडा, चोराला, हिंगनाला, चिंचोली, मिनगांव, वडगांव, चंद्रपुर, माना और इराई में नदी के किनारे रहने वाले सभी नागरिकों को चेतावनी जारी की है। नागरिकों से नदी क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई है।

चंद्रपुर जिले में पिछले 24 घंटे में चंद्रपुर में 33.1 मिमी, मूल में 29.7 मिमी, गोंडपिपरी में 17.4 मिमी, वरोरा में 17.3 मिमी, भद्रावती में 22.8 मिमी, चिमूर में 18 मिमी, ब्रम्हपुरी में 45.2 मिमी, नागभीड़ में 34.8 मिमी, सिंदेवाही में 45.6 मिमी, राजुरा 16.6 मिमी, कोरपना में 16.8 मिमी, सावली में 37.4 मिमी, बल्लारपुर में 45.8 मिमी, पोंभूर्णा 42.6 मिमी, जिवती 18.9 मिमी कुल 28.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान