चंद्रपुर प्यार फाउंडेशन  (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

असम के बाढ़ में फंसे बेजुबानों की मदद के लिए चंद्रपुर से पहुंची टीम, 15 दिन में 3,000 पशुओं का इलाज

Chandrapur Pyar Foundation: चंद्रपुर के प्यार फाउंडेशन ने असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 15 दिन राहत अभियान चलाया। टीम ने 3,000 से अधिक पशुओं का इलाज और 2,500 किट वितरित कीं।

आंचल लोखंडे

Assam Flood Animal Rescue: आपदा के समय इंसानों के साथ बेजुबान पशुओं की मदद के लिए भी आगे आने का मिसाल कायम करते हुए चंद्रपुर के प्यार फाउंडेशन ने आसाम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 15 दिनों का राहत अभियान पूरा किया। फाउंडेशन की आठ सदस्यीय विशेष टीम ने चंद्रपुर से आसाम तक करीब 2,500 किलोमीटर का सड़क सफर तय कर बाढ़ में फंसे पशुओं तक पहुंचकर उन्हें चिकित्सा उपचार और

जरूरी सहायता उपलब्ध कराई। अभियान में एक पशु चिकित्सक, दो पैरावेट्स और पांच रेस्क्यू कर्मचारियों की टीम शामिल थी।

खराब मौसम, जलमग्न रास्तों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीम बाढ़ प्रभावित गांवों तक पहुंची। 15 दिनों के अभियान में 3,000 से अधिक पशुओं का आपातकालीन उपचार किया गया। लंबे समय तक दूषित बाढ़ के पानी में रहने के कारण कई पशु डिहाइड्रेशन, संक्रमण, चोट, कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

इलाज के साथ आगे की देखभाल का इंतजाम

फाउंडेशन ने स्थानीय पशुपालकों और पशुओं की देखभाल करने वाले लोगों को 2,500 पशु चिकित्सा सहायता किट भी वितरित की। इन किट में जरूरी दवाएं, एंटीसेप्टिक्स और पोषण संबंधी सप्लीमेंट शामिल थे। इससे राहत दल के लौटने के बाद भी पशुओं की प्राथमिक देखभाल और उपचार जारी रखने में मदद मिलेगी।

2,500 वेटरिनरी किट भी बांटीं

फाउंडेशन के अनुसार, बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी पशुओं का संकट खत्म नहीं होता। चारे और स्वच्छ पानी की कमी, कुपोषण, चोट तथा संक्रमण का खतरा लंबे समय तक बना रहता है। पशुधन पर निर्भर ग्रामीण परिवारों के लिए पशुओं की बीमारी या मौत आर्थिक नुकसान का कारण भी बन सकती है।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना