चंद्रपुर जाति प्रमाणपत्र सत्यापन (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

चंद्रपुर में जाति प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया ऑनलाइन, अब घर बैठे जमा करें दस्तावेज

Paperless Caste Verification: चंद्रपुर में जाति प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया ऑनलाइन और कागजरहित कर दी गई है। ऑनलाइन सुनवाई की सुविधा भी मिलेगी।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • राज्य सरकार ने जाति प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया को ऑनलाइन और कागजरहित बनाया है।

  • आवेदक अब ऑनलाइन आवेदन करके जरूरी दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां अपलोड कर सकेंगे।

  • नई व्यवस्था से विद्यार्थियों, नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों का समय, पैसा और श्रम बचेगा।

Chandrapur Caste Certificate Verification: जाति प्रमाणपत्र के सत्यापन के लिए दस्तावेजों की छायाप्रतियां, नोटरी से प्रमाणित शपथपत्र और सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर इस जटिल प्रक्रिया से अब नागरिकों को राहत मिलने वाली है। राज्य सरकार ने जाति प्रमाणपत्र सत्यापन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और कागजरहित कर दी है। इससे चंद्रपुर जिले के विद्यार्थियों, नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। अब आवेदन करने से लेकर दस्तावेज अपलोड करने तक की प्रक्रिया घर बैठे पूरी की जा सकेगी।

साथ ही, आवेदन की स्थिति भी मोबाइल या कंप्यूटर पर एक क्लिक में देखी जा सकेगी। जाति सत्यापन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से चंद्रपुर स्थित समिति कार्यालय आने वाले नागरिकों को यात्रा पर पैसा खर्च करने के साथ ही समय और श्रम भी लगाना पड़ता था। कई बार दस्तावेजों में त्रुटियां दूर करने के लिए दोबारा कार्यालय जाना पड़ता था। नई डिजिटल व्यवस्था से इस परेशानी में कमी आएगी। अब आवेदन के साथ दस्तावेजों की छायाप्रतियां या नोटरी से प्रमाणित शपथपत्र कार्यालय में प्रत्यक्ष रूप से जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

दस्तावेजों की कमियां भी घर बैठे दूर होंगी

आवेदन में तकनीकी त्रुटि होने या कोई दस्तावेज अधूरा रहने पर आवेदक को पोर्टल के माध्यम से इसकी जानकारी मिल सकेगी। सबंधित दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर कमियों को दूर किया जा सकेगा। आवेदन किस चरण में है, यह जानने के लिए कार्यालय में फोन करने या स्वयं जाकर पूछताछ करने की भी जरूरत नहीं होगी।

आवेदक सरकार के आधिकारिक जाति सत्यापन पोर्टल पर पंजीकरण कर आवश्यक जानकारी भरे। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां अपलोड कर निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करें। इस व्यवस्था से जाति सत्यापन की प्रक्रिया सरल होगी तथा नागरिकों का समय, पैसा और श्रम बचेगा।

सुनवाई के लिए भी कार्यालय जाने की अनिवार्यता नहीं

आवेदन की जांच के दौरान किसी समस्या या अतिरिक्त जानकारी की आवश्यकता होने पर समिति के सामने प्रत्यक्ष उपस्थित होने की अनिवार्यता में छूट दी गई है। जरूरत पड़ने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन सुनवाई की जाएगी। इससे विद्यार्थियों और दूरदराज के गांवों से आने वाले आवेदकों की भागदौड़ कम होगी।

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी