-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Prime Minister Narendra Modi Inaugurated Amgaon Railway Station Through Video Conferencing
Gondia News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया आमगांव रेलवे स्टेशन का लोकार्पण
- Written By: आंचल लोखंडे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'अमृत भारत रेलवे स्टेशन' योजना के तहत देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया गया। गोंदिया जिले के आमगांव रेलवे स्टेशन को भी इस योजना में शामिल किया गय

आमगांव रेलवे स्टेशन का लोकार्पण। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
गोंदिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘अमृत भारत रेलवे स्टेशन’ योजना के तहत देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया गया। गोंदिया जिले के आमगांव रेलवे स्टेशन को भी इस योजना में शामिल किया गया है। आमगांव रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा हो चुका है और स्टेशन को आधुनिक और आकर्षक तरीके से डिजाइन किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर विभिन्न आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इस उद्घाटन कार्यक्रम में जिप सदस्य सविता पुराम, छबू उके, पूर्व विधायक भेरसिंह नागपुरे, पूर्व म्हाडा सभापति नरेश माहेश्वरी, एड. दुष्यन्त किरसान, पंस उप सभापति सुनंदा उके, रामेश्वर शामकुवर, संपत सोनी, शंभूदयाल अग्रिका, एड. यसुलाल उपराडे, संजय बहेकार, कमलबापू बहेकार के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना शिंदे गुट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
‘अमृत भारत स्टेशन’
स्टेशन परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में देशभर में रेलवे के विकास और यात्रियों को मिलने वाली नई सुविधाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना के जरिए देश के रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने का फैसला किया है। गोंदिया जिले के नागरिकों के लिए यह विशेष खुशी और गौरव का दिन है।
सम्बंधित ख़बरें
वृक्षधरा फाउंडेशन का भव्य पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
गोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
7.17 करोड़ से उन्नयन
आमगांव रेलवे स्टेशन को 7.17 करोड़ के स्वीकृत बजट के साथ अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक व एक नया रूप दिया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य स्टेशन को एक यात्री-अनुकूल केंद्र के रूप में विकसित करना है, जिससे स्थानीय नागरिकों व यात्रियों दोनों की सुविधाओं में वृद्धि हो सके। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में विशेष टिकट काउंटर, सुविधायुक्त आधुनिक प्रतीक्षालय, दिव्यांगजनों के लिए समर्पित व्यवस्था, स्थानीय कला और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के डिजाइन तथा स्वरूप का उन्नयन किया गया है।
संस्कृति व विरासत का आकर्षक केंद्र
पार्किंग अव्यवस्था जैसी समस्याओं से ग्रस्त यह स्टेशन अब बेहतर प्रवेश-निकास द्वार, चौड़ी सड़कें, दोपहिया पार्किंग और यातायात नियंत्रण प्रणाली से युक्त है। स्टेशन परिसरों को मनमोहक स्वरूप दिया गया है। हरियाली व सौंदर्यीकरण के साथ स्टेशन स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक केंद्र बनाया गया है, जहां यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ रोजगार बढ़ने की व्यापक संभावना विकसित होगी, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।
Prime minister narendra modi inaugurated amgaon railway station through video conferencing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMदर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














