चंद्रपुर जीएसटी भवन उद्घाटन (सोर्स - फोटो नवभारत)  
चंद्रपुर

चंद्रपुर में GST विभाग की नई इमारत का लोकार्पण, 29.99 करोड़ रुपये की लागत से बना भवन

GST Building Inauguration: चंद्रपुर में पालकमंत्री डॉ. अशोक उईके ने 29.99 करोड़ रुपये के नए GST भवन का लोकार्पण किया। विभाग ने 122% लक्ष्य के साथ 1,450 करोड़ रुपय का रिकॉर्ड राजस्व जुटाया है।

केतकी मोडक

GST Revenue Collection Chandrapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 जुलाई 2017 से लागू की गई वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली ने कर व्यवस्था को सरल बनाया है और इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। चंद्रपुर में वस्तु एवं सेवा कर विभाग की नई इमारत का लोकार्पण इसी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बात राज्य के आदिवासी विकास मंत्री तथा चंद्रपुर जिले के पालकमंत्री डॉ.अशोक उईके ने कही।

वे चंद्रपुर में वस्तु एवं सेवा कर विभाग की नवीन इमारत के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में वित्त एवं नियोजन राज्यमंत्री एड। आशीष जयस्वाल, चंद्रपुर शहर की महापौर संगीता खांडेकर, सांसद प्रतिभा धानोरकर, विधायक सुधीर मुनगंटीवार, किशोर जोरगेवार, देवराव भोंगले, करण देवतले।

जिलाधिकारी वसुमना पंत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलकित सिंह, पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, मनपा आयुक्त अकुनुरी नरेश, अपर राज्यकर आयुक्त विजय डांगे तथा राज्यकर सहआयुक्त विनोद गवई सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।

विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा राज्य:

डॉ.उईके ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और राज्य विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन मुंबई में महत्वपूर्ण बैठकों के कारण उनकी उपस्थिति संभव नहीं हो सकी। राज्य शासन की ओर से वे और राज्यमंत्री कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक सुधीर मुनगंटीवार की दूरदृष्टि के कारण चंद्रपुर में विभाग को आधुनिक इमारत तैयार हो सकी।

महाराष्ट्र के विकास में चंद्रपुर का योगदान

  • वित्त एवं नियोजन राज्यमंत्री एड। आशीष जयस्वाल ने कहा कि चंद्रपुर उद्योग, वन संपदा और आर्थिक दृष्टि से समृद्ध जिला है तथा इस जिले ने हमेशा सरकारी राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उन्होंने कहा कि देश और महाराष्ट्र के विकास में चंद्रपुर की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री और राज्य सरकार ने विकसित भारत 2047" का रोडमैप तैयार किया है। जिसमें महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।
  • चंद्रपुर और गढ़चिरोली जिले विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहे है गडचिरोली को आय के मामले में राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम की प्रस्तावना में राज्यकर सहआयुक्त विनोद गवई ने बताया कि यह नई इमारत चार मंजिला है तथा इसके निर्माण पर कुल 29 करोड़ 99 लाख 80 हजार रुपये की लागत आई है, यह भवान चंद्रपुर विभाग का मुख्यालय रहेगा, जिसके अंतर्गत बंदपुर, वर्षा और गडचिरोली जिले शामिल हैं।

1450 करोड़ रूपये का GST राजस्व संग्रह

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में चंद्रपुर विभाग ने लगभग 1450 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रह किया, लक्ष्य पूर्ति के मामले में 122 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करते हुए चंद्रपुर विभाग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

कार्यक्रम की शुरुआत में मान्यवरों ने नई इमारत की आधारशिला पट्टिका का अनावरण किया तथा फीता काटकर भवन का निरीक्षण किया, कार्यक्रम का संचालन दिनेश मासीदकर एवं पेश्वयों भालेराव ने किया इस अवसर पर राज्जाकर सहआयुक्त संजय पवार, प्रशांत पाटील, संजय सायगण, सहायक राज्यकर आयुक्त तेजराम मडावी, भूषण शहाणे, सतोष हेमणे सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल