Highlights:
चंद्रपुर महानगरपालिका की स्थायी समिति की सभा मंगलवार को सभापति मनस्वी गिहें की अध्यक्षता में हुई।
शहर की अमृत जलापूर्ति योजना क्रमांक 1 और 2 की गहराई से जांच कराने पर सहमति बनी।
भूमिगत गटर योजना के पुराने और नए कार्यों की भी जांच कराने पर चर्चा के बाद सहमति जताई गई।
Chandrapur Municipal Corporation: चंद्रपुर महानगर पालिका के स्थायी समिति की सभा मंगलवार को पालिका के सभागृह में आयोजित की गई। स्टैंडिंग कमेटी की सभापति मनस्वी गिहें की अध्यक्षता में हुई इस सभा में चंद्रपुर शहर मनपा अंतर्गत दोनों जलापूर्ती योजना व भूमिगत गटर योजनाओं की जांच कराने पर आम सहमति बनी। यह जांच कैसे होगी? कौन करेगा? कितने समय में होगी? इसके बाद क्या कार्रवाई होंगी? इसपर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
जनविकास सेना के गटनेता पप्पु देशमुख ने बताया कि आगामी आमसभा में इसके बारे में उचित निर्णय लिया जाएगा। चंद्रपुर शहर महानगर पालिका में फिलहाल ऑल इज वेल का माहौल नहीं है। स्वीकृत सदस्य चुनाव, विकास और पार्षदों के कार्यों को लेकर गहमागहमी जारी है। इस माहौल में मंगलवार को दोपहर 4 बजे स्थायी समिति की सभा हुई। परंतु आमसभा कब होगी? इस पर किसी को भी कोई जानकारी नही है।
चंद्रपुर मनपा अंतर्गत अमृत जलापूर्ती योजना क्रमांक 1 और अमृत क्रमांक 2 यह दोनों योजनाएं विवादों में व चर्चा में रही है। इन योजनाओं को लेकर सवाल उठाए जाते रहे है। स्थायी समिति ने इन दोनों योजनाओं की गहराई से जांच कराई जाने को सहमति दर्शाई गई।
भूमिगत गटर योजना भी जांच के घेरे में चंद्रपुर शहर मनपा में भूमिगत गटर योजना को लेकर जो घमासान मचा था वह सर्वविदित है। इस योजना के नए व पूराने कार्यों की जांच कराने को लेकर इस बैठक में चर्चा हुई और इसपर सहमती भी दर्शाई गयी। यह जांच कौन करेगा? यह आगामी आमसभा में तय होगा।
चंद्रपुर शहर मनपा में स्वीकृत सदस्यों को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का माहौल गर्म रहा है। इसे लेकर दो गुटों के आपस में भीडने की घटना पूरानी नहीं हुई है। इस पृष्ठभूमि पर पता चला है कि यह चुनाव इसी माह हो सकते है। तय समयावधि होने के कारण यह
चंद्रपूर शहर महानगरपालिका पालिका स्तर पर निपटाए जाने की चर्चा है। कांग्रेस पार्षद राजेश अडुर ने इस आशंका को बल देते हुए कहा कि इस माह यह प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए।