किसानों के खातों में 93.76 करोड़ रुपये जमा (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

किसानों के खातों में 93.76 करोड़ रुपए जमा,अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की सरकार ने की भरपाई

Chandrapur Agriculture News: चंद्रपुर जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित 1.13 लाख किसानों के खातों में सरकार ने 93.76 करोड़ रुपये की नुकसान भरपाई जमा की। केंद्र ने राहत उपायों की पुष्टि की।

आंचल लोखंडे

Chandrapur Farmers Aid: चंद्रपुर जिले के किसानों को अतिवृष्टि के चलते भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा सहायता राशि किसानों के खातों में जमा कर दी गई है। चंद्रपुर जिले के लगभग 93.76 करोड़ रुपए सीधे पीड़ित किसानों के बैंक खातों में जमा किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। पीड़ित किसानों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के लिए जनप्रतिनिधियों ने राज्य एवं केंद्र सरकार से लगातार मांग की थी।

इस बीच, स्थानीय कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उन्होंने लोकसभा में तारांकित प्रश्न के तहत यह मुद्दा उठाया था। इसके जवाब में केंद्र सरकार ने लिखित रूप से पुष्टि की है कि चंद्रपुर जिले के लिए 93.76 करोड़ रुपए नुकसान भरपाई के रूप में मंजूर किए गए हैं, जिससे हजारों किसानों को राहत मिलेगी।

विशेष रूप से सोयाबीन सहित अन्य फसलों के नुकसान

विशेष रूप से सोयाबीन सहित अन्य फसलों के नुकसान का प्रतिशत, प्रभावित किसानों की संख्या और सहायता उपायों पर विस्तृत जानकारी भी मांगी गई थी। पंचनामा के दौरान मृदा अपरदन तथा संपूर्ण फसल हानि को शामिल न किए जाने की शिकायत भी दर्ज की गई थी।

1,566.40 करोड़ रुपये आपदा नियंत्रण के लिए प्रावधान

आपदा प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पर्याप्त निधि उपलब्ध कराई है। वर्तमान आर्थिक वर्ष में मंजूर राशि में से केंद्र के हिस्से के रूप में 1,566.40 करोड़ रुपए राज्य को जारी किए गए हैं। बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए मंत्रालय की केंद्रीय टीम ने 3 से 5 नवंबर के बीच दौरा किया था। पंचनामा प्रक्रिया से संबंधित किसी शिकायत की जानकारी राज्य सरकार की ओर से प्राप्त नहीं हुई है।

रबी के 1,13,455 किसान लाभान्वित

खरीफ ही नहीं, बल्कि रबी फसलों के नुकसान की भरपाई हेतु भी 11,030.94 लाख रुपए की विशेष सहायता दी गई है। सहायता वितरण की वर्तमान स्थिति के अनुसार, 24 नवंबर 2025 तक 'ई-पंचनामा पेमेंट वितरण पोर्टल' के माध्यम से 1,13,455 प्रभावित किसानों के बैंक खातों में सीधे 82,37,50,048 रुपए जमा किए गए हैं। इससे किसानों को त्वरित राहत मिलने का दावा केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने किया है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?