चंद्रपुर सड़क हादसा (सोर्स: AI)
चंद्रपुर

हिट एंड रन; चंद्रपुर में भिसी के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवतियों को रौंदा, फरार चालक की तलाश अभी जारी

Chandrapur Hit And Run: चंद्रपुर के भिसी के पास तेज रफ्तार वैगनआर कार ने सड़क किनारे खड़ी तीन युवतियों को टक्कर मार दी। एक की हालत गंभीर है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

आलोक उमाकृष्ण

Chandrapur Hit And Run Case: उमरेड-भिसी-चिमूर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 353-ई पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार अज्ञात वैगनआर कार ने सड़क किनारे खड़ी तीन युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी। यह दुर्घटना भिसी के समीप 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के मोड़ के पास दोपहर करीब दो बजे हुई।

हादसे के समय नागपुर की चार युवतियां और एक युवक मुक्ताई पर्यटन स्थल से दो मोटरसाइकिलों पर लौट रहे थे। भिसी चौक से आगे अल्पाहार के लिए सड़क किनारे रुकने के दौरान तेज गति से आई हरे रंग की वैगनआर कार ने तीन युवतियों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

डॉक्टरों ने किया रेफर

दुर्घटना में हिंगणघाट निवासी रिया देवगीरकर (20) के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गई। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं नागपुर निवासी मैथाली सामंत (19) के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चंद्रपुर निवासी ट्विंकल चिकटे (20) के हाथ में गंभीर चोट लगी है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद की और उन्हें प्राथमिक ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाद में तीनों को बेहतर इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका ईलाज चल रहा है।

अभी कार की तलाश चल रही है

घटना की सूचना मिलते ही भिसी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा किया। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली अज्ञात हरे रंग की वैगनआर कार की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

थाना प्रभारी मंगेश भोंगाडे के मार्गदर्शन में मामले की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने हादसे से संबंधित वाहन या चालक के बारे में कोई जानकारी देखी या सुनी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी