चंद्रपुर मारपीट मामला (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

Chandrapur News: पटाखे फोड़ने से मना किया तो की पिटाई, पिता, भाई और पत्नी से भी मारपीट

Gadegaon Firecracker Dispute: चंद्रपुर जिले की कोरपना तहसील के गाडेगांव में दिवाली की रात पटाखों के तेज शोर को लेकर विवाद हो गया। गडचांदूर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • चंद्रपुर जिले के कोरपना तहसील स्थित गाडेगांव में दिवाली की रात तेज आवाज में पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हुआ।

  • दूसरी जगह पटाखे फोड़ने का अनुरोध करने पर भारत बबन चौधरी और उनके परिजनों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है।

  • गडचांदूर पुलिस ने संतोष पाचभाई, मनीष आवारी समेत नौ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Chandrapur Assault Case: दिवाली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद मारपीट और जान से मारने की कथित धमकी तक पहुंच गया। कोरपना तहसील के गाडेगांव में पटाखों के तेज शोर से परेशानी होने पर उन्हें दूसरी जगह फोड़ने की विनती करना पुनर्वास समिति के अध्यक्ष और उनके परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि इसी बात पर नौ लोगों ने भारत चौधरी और उनके परिजनों के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में गडचांदूर पुलिस ने 9 नवंबर 2026 को नौ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पटाखों के शोर पर शुरू हुआ विवाद, भारत बबन चौधरी (35), निवासी गाडेगांव, पिछले तीन महीनों से गांव की पुनर्वास समिति के अध्यक्ष हैं। वे गांव की विभिन्न समस्याएं पैनगंगा माइन्स, गाडेगांव प्रशासन के समक्ष उठाते रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि समिति के अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका से गांव के कुछ लोग नाराज थे।

पुनर्वास समिति अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

28 सितंबर को भी धनराज राजुरकर और सुरेश पाचभाई के साथ उनका विवाद हुआ था।इसी बीच 8 नवंबर की रात करीब 10.15 बजे भारत चौधरी अपने पिता बबन, भाई अरुण और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर थे। इसी दौरान घर के पास जिला परिषद स्कूल के समीप मनीष आवारी, संतोष पाचभाई, सुमित राजुरकर और नैतिक राजुरकर तेज आवाज वाले पटाखे फोड़ रहे थे। शोर से परेशानी होने पर भारत चौधरी ने पटाखे नहीं फोड़ने और दूसरी जगह जाने का अनुरोध किया।

नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

भारत चौधरी की मौखिक शिकायत के आधार पर गडचांदूर पुलिस ने संतोष पाचभाई, मनीष आवारी, सुरेश पाचभाई, धनराज राजुरकर, सुमित राजुरकर, सूरज पाचभाई, अनिल काले, नैतिक राजुरकर और गणराज राजुरकर के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया है।

विवाद बढ़ा, परिवार के सदस्य भी बने निशाना

शिकायत के मुताबिक, इस अनुरोध पर संतोष पाचभाई और मनीष आवारी ने कथित तौर पर विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। शोर सुनकर सुरेश पाचभाई, धनराज राजुरकर, सूरज पाचभाई, अनिल काले और गणराज राजुरकर भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर भारत चौधरी के साथ मारपीट की।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल